- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Snack, Snacks
शाम होते होते अक्सर हम सभी को चाय का चस्का लग ही जाता हैं और इसी के साथ हमें कुछ न कुछ नाश्ते में खाने का भी मन करता है. ऐसे में हम या तो समोसा खाते हैं या फिर कचौड़ी! तो आज हम लाए हैं इससे हटकर गेहूं के आटे से बनी हुई ये क्रिस्पी और कुरकुरा नाश्ता! जिसकी रेसिपी आप फॉलो करके जब भी बनाएंगे सभी करेंगे आपकी तारीफ!
दोस्तों आज हम शेयर कर रहे हैं आलू और आटे का झटपट बनने बाला बहुत ही टेस्टी नाश्ते की रेसपी इसे बनाना बहुत आसान हैं ये नाश्ता ऊपर से क्रिस्पी अंदर से एकदम सॉफ्ट होते हैं और खाने में समोसा कचोरी पकौड़ी से भी ज्यादा टेस्टी लगते हैं तो चलिए जानते हैं गेहूं के आटे का चटपटा नाश्ता कैसे बनाएं.
Ingredients
- 3 मीडियम साइज़ के उबले आलू
- 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- ½ टेबलस्पून जीरा
- ½ टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
- ½ टेबलस्पून गर्म मसाला पाउडर
- 1/4 टेबलस्पून काली मिर्च पाउडर
- 2 चुटकी हींग
- 2 टेबल स्पून चाट मसाला पाउडर
- ½ टीस्पून नमक
- 1 कप गेहूं का गूँदा हुआ आटा
- नाश्ता फ्राई करने के लिए तेल
- 4 टेबलस्पून मैदा
- ¼ टीस्पून नमक
- घोल बनाने के लिए पानी
- 1 टेबलस्पून कसूरी मेथी
- 1 टेबलस्पून कुटी हुई लाल मिर्च
- 2 टेबलस्पून सफेद तिल
Method
इस नाश्ते को बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में 3 मीडियम साइज़ के उबले आलू को कद्दूकस कर लीजियें.
आलू कद्दूकस करने के बाद इसमें डालियें 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, ½ टेबलस्पून जीरा, ½ टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर, ½ टेबलस्पून गर्म मसाला पाउडर, 1/4 टेबलस्पून काली मिर्च पाउडर, 2 चुटकी हींग, 1 टेबल स्पून चाट मसाला पाउडर, ½ टीस्पून नमक और इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजियें.
अब इस आलू के मसालें को साइड में रख दीजियें.
अब एक बाउल लीजिए और इसमें डालियें 4 टेबलस्पून मैदा, 1/4 टीस्पून नमक और इन दोनों को अच्छे से मिला दीजियें.
मैदा और नमक को मिलाने के बाद फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालियें और एक पतला घोल बनाकर तैयार कर लीजियें.
घोल तैयार करने के बाद फिर इसमें डालियें 1 टेबलस्पून कसूरी मेथी, 1 टेबलस्पून कुटी हुई लाल मिर्च, 2 टेबलस्पून सफेद तिल और मसालों को घोल के साथ अच्छे से मिक्स कर लीजियें.
अब 1 कप गेहूं का गूँदा हुआ आटा लीजिए और आटे को सबसे पहले चिकना कर लीजिए और फिर पूरे आटे की एक बड़ी सी लोई बनाकर तैयार कर लीजियें.
अब लोई को सूखे आटे में लपेट कर एक बड़ी सी रोटी बेल लीजिए और इसे रोटी से थोड़ा मोटा बेलना हैं.
रोटी बेलते समय बीच-बीच में रोटी के ऊपर सूखा आटा डालते जाइएगा जिससे की रोटी बेलते समय चिपके नहीं.
रोटी बेलने के बाद अब एक छोटी कटोरी ले लीजिए और कटोरी को रोटी के ऊपर रख कर छोटी-छोटी पूरी कट कर लीजियें.
पूरी कट करने के बाद अब आलू का मसाला लीजिए और 1-1 टेबलस्पून मसाला पूरीयों के ऊपर रखते जाइए.
अब एक पूरी लीजिए और पूरी को किनारों से उठाते हुए सभी तरफ से इकट्ठा करके बीच में दबा दीजिए और फिर हथेली के ऊपर रख कर चपटा कर दीजिए जैसे हम कचोरी बनाते हैं ठीक उसी तरह से इनको शेप देना हैं अब इसी तरीके से सारे नाश्ते के पीसेज बनाकर तैयार कर लीजियें.
अब नाश्ते को फ्राई करने के लिए एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रख दीजियें.
अब मैदा का घोल लीजिए और एक-एक करके नाश्ते के पीसेज को घोल में डीप करके गर्म तेल में डालते जाइए जितने पैन में आ जायें.
अब मीडियम आंच पर उलटते-पलटते हुए नाश्ते को दोनों साइड से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लीजियें.
फ्राई करने के बाद अब नाश्ते को एक प्लेट में निकाल लीजिए और बाकि के बचे हुए नाश्ते को फ्राई कर लीजियें.
गेहूं के आटे का सुपर टेस्टी नाश्ता बनकर तैयार हैं आप इस नाश्ते को सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व कीजिएगा.






