Health Tips: पर्सनल हेल्थ संबंधी कई बीमारियां ऐसी होती हैं, जो महिलाओं को बहुत जल्दी घेर लेती हैं। इन्हीं में से एक है यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी (Urinary Tract Infection) यूटीआई। महिलाओं को यूरिन इंफेक्शन बहुत छोटे-छोटे कारणों से हो सकता है। जैसे, किसी पब्लिक टॉयलेट को कोई ऐसा व्यक्ति यूज करे, जिसे पहले से यूरिन इंफेक्शन हो तो उस टॉयलेट सीट को यूज करने पर महिलाओं को पुरुषों की तुलना में बहुत जल्दी इंफेक्शन लग जाता है। इसकी वजह होती है महिलाओं में यूरेथ्रा का छोटा होना।

महिलाओं को क्यों होता है जल्दी इंफेक्शन?
महिलाओं की बॉडी में यूरेथ्रा पुरुषों की तुलना में काफी छोटी होती है। यूरेथ्रा वो नली या ट्यूब है, जिसके जरिए यूरिन बॉडी से बाहर आता है। पुरुषों के बॉडी में यूरेथ्रा प्रोस्टेट और पीनिस से होकर गुजरती है। जबकि महिलाओं की बॉडी में ब्लेडर से सीधे वजाइना में खुलती है। ऐसे में कभी भी कोई इंफेक्टेड टॉयलेट यूज करने पर या हाइजीन में जरा-सी चूक होने पर महिलाओं को यूटीआई की समस्या हो जाती है, क्योंकि इंफेक्शन फैलाने वाले बैक्टीरिया-वायरस बहुत आसानी से ब्लेडर तक पहुंच जाते हैं। ब्लेडर बॉडी का वो अंग हैं, जहां किडनी यूरिन को फिल्टर करने के बाद जमा कर देती है। ब्लेडर में जमा यूरिन यूरेथ्रा की मदद से शरीर से बाहर आता है।
यूरिन इंफेक्शन से कैसे बचें?
यूरिन इंफेक्शन से बचने के लिए आप सबसे पहले हाइजीन का ध्यान रखें।
दिन में दो बार वजाइना की पानी से क्लिनिंग करें।
पब्लिक टॉयलेट यूज करने से पहले एक बार खुद से फ्लश जरूर करें और कोशिश करें कि आपकी स्किन सीट के कॉन्टेक्ट में कम से कम आए।
अपने पार्टनर से भी इस बारे में बात करनी चाहिए, क्योंकि पार्टनर को यदि किसी तरह का इंफेक्शन होता है या हाइजीन का ध्यान नहीं रखा जाता है, तो इंफेक्शन होने के चांस बढ़ जाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें। हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






