Workout Tips: हर कोई अपने आप को फिट रखना चाहता है, लेकिन इतनी मेहनत के बाद भी कभी-कभी परफेक्ट फिगर नहीं मिल पाती है। इसकी वजह ये है कि जिम जाने से पहले अक्सर लोग कुछ न कुछ ऐसा खा लेते हैं, जो हमारे लिए नुकसानदायक होता है। इसलिए जिम जाने से पहले हमेशा स्वस्थ आहार ही लेना चाहिए। तो आइए जानते हैं वो आहार कौन से हैं, जिसे हमें जिम जाने से पहले नहीं खाना चाहिए।

डेयरी उत्पाद: हमें जिम जाने से पहले दुध, दही या लस्सी को खाने से बचना चाहिए। हालांकि, इनमें कैल्शियम होता है पर वर्कआउट से पहले अगर आप इनको खाते हैं, तो ये आपको सुस्त बना सकता है। इसलिए जिम जाने से दो घंटे पहले इनका सेवन न करें।
सलाद: सलाद में मौजूद सब्जियां और फल फाइबर से भरपूर होते हैं, जो एक अच्छा स्त्रोत है, लेकिन इसको खाने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे गैस या ब्लोटिंग हो सकती है। इसलिए वर्कआउट से पहले सलाद नहीं खाना चाहिए।
तला-भुना: तला हुआ पदार्थ वर्कआउट करने वालों को तो कभी नहीं खाना चाहिए, लेकिन अगर आप खाते हैं, तो ध्यान रखें कि वर्कआउट से पहले तो इसे बिल्कुल भी न खाएं।
सोडा: जिम जाते समय या उससे पहले सोडा का सेवन नहीं करना चाहिए। जिम से पहले सोडा का सेवन आपके पेट को खराब कर सकता है, क्योंकि सोडा गैस पैदा करता है। इससे आपको पेट में दर्द भी हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






