- Prep
- 20 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- indo-chinese
- Course
- fast food, Snacks
आज हम आपको हनी चिली पोटैटो बेहद आसान तरह से बनाना बताने जा रहे हैं जो काफी झटपट तैयार हो जाता है और इसका स्वाद भी लाजवाब होता है।
हक्का नूडल्स से लेकर मंचूरियन बॉल्स तक, चायनीज़ व्यंजन सभी आयु वर्ग के लोगों को बेहद पसंद आते हैं। एक ऐसा व्यंजन है जो मीठा, मसालेदार, कुरकुरा और स्वादिष्ट है और काफी प्रसिद्ध इंडो-चायनीज़ व्यंजन है। हम बात कर रहे हैं हनी चिली पोटैटो की। दुनिया भर में खाने के शौकीन लोग इस व्यंजन को पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें मीठे और मसालेदार स्वाद का संतुलन होता है लेकिन साथ ही इसमें स्वादिष्ट और जूसी फ्लेवर भी होता है जो इसे एक स्वादिष्ट व्यंजन बनाता है। हनी चिली पोटैटो एक उत्तम स्नैक्स या ऐपेटाइज़र है जिसे कभी भी खाया जा सकता है। इसकी बेहतरीन बनावट और स्वाद आपके मेहमानों को कुछ ही समय में पसंद आ जाएगा। तो, यहां आपके लिए इसे बनाने का एक इंस्टेंट और सरल नुस्खा मौजूद है।
Ingredients
Method
घर पर चिल्ली पोटैटो बनाने के लिए सबसे पहले आलू को छीलकर स्ट्रिप्स के आकार में काट लें.
अब आलू को साफ पानी से धोकर सूखे कपड़े पर रख दें. जिससे इसका पानी सूख जाएगा.
फिर इसमें कॉर्न फ्लोर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
इसके बाद पैन में तेल गर्म करें और आलू को गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर लें.
साथ ही आलू को पेपर या सूती कपड़े पर रखें. जिससे आलू का एक्सट्रा ऑयल निकल जाएगा.
अब पैन में तेल गर्म करें. फिर इसमें हरी मिर्च,अदरक, लहसुन और लौंग का पेस्ट डालकर भूनें.
इसके बाद पैन में प्याज और शिमला मिर्च डालकर चलाएं.
प्याज सॉफ्ट होने के बाद पैन में टोमैटो केचअप, सोया सॉस, सिरका, लाल मिर्च पाउडर, शहदा, पानी और नमक डालें.
सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं और इस मिक्सचर को गाढ़ा होने तक गैस पर पकाएं.
आखिर में आलू को पैन में डालकर मिक्स कर दें. 2-3 मिनट तक भूनने के गैस बंद कर दें.
बस आपका स्वादिष्ट और स्पाइसी चिल्ली पोटैटो तैयार है. इसे हरे प्याज से गार्निश करके सभी को सर्व करें.






