- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch, Main Course, sunday special
अगर आप वेजिटेरियन हैं लेकिन नॉन वेज का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि आज हम आपके लिए कटहल निहारी बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं।
कटहल से कई तरह के व्यंजन तैयार किए जाते हैं। इसलिए इसे ज्यादातर घरों में बनाना पसंद किया जाता है। कई लोग कटहल को अपनी डाइट में अलग-अलग तरीके से शामिल करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कटहल पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। पर हर बार कटहल की सूखी सब्जी खाकर अगर आप बोर हो गए हैं, तो इसमें नॉन वेज का तड़का लगा सकते हैं।
Ingredients
- 500 ग्राम कटहल
- ½ कप तेल
- 1 Tbsp अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 2 प्याज
- ½ Tsp हल्दी पाउडर
- 1 Tbsp कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- 2 Tbsp आटा
- ½ कप दही
- 1 नींबू
- 1 Tsp बारीक कटी हुई अदरक
- 2 इंच दालचीनी
- 2 जावित्री
- 2 तेजपत्ता
- 3 काली इलाइची
- 4 हरी इलाइची
- 6 लौंग
- ½ Tsp जीरा
- ½ Tbsp धनिया पाउडर
- ½ Tbsp सौंफ पाउडर
- 7 काली मिर्च
- 6 सुखी कश्मीरी लाल मिर्ची
Method
सबसे पहले मसाला तैयार करना होगा। इसके लिए एक बाइ 2 इंच दालचीनी, 2 जावित्री, 2 तेजपत्ता, 3 बड़ी इलायची, लौंग, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच सौंफ, आधा चम्मच जायफल, 7 काली मिर्च, 6 सूखी लाल मिर्च डाल दें।
इस दौरान एक पैन गैस में 2 चम्मच तेल गर्म करने के लिए रख दें। जब धुंआ निकलने लगे तो गैस हल्का कर दें और सभी मसाले डालकर खुशबू आने तक भून लें।
भुन जाने के बाद मसाले को ठंडा होने दें और मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस लें। फिर एक कढ़ाही में आधा कप तेल डालकर गर्म होने दें।
इसमें 1 चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट, आधा चम्मच हल्दी, स्वादानुसार नमक, 5 सूखी लाल कश्मीरी मिर्च, 1 प्याज डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून लें।






