- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- healthy drinks, summer dishes, summer drinks
गर्मियों के मौसम में अगर आप भी चाहते हैं एक हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक का सेवन करना तो बादाम मिल्कशेक को जरूर करें ट्राई.
Badam Milkshake: गर्मियों के मौसम में एक चीज को हम सभी को पसंद होती है वो है ठंडी-ठंडी चीजों को पीना और खाना. इस मौसम में इन चीजों को खाने और पीने का मजा ही कुछ और होता है. अगर आप भी एक ही तरह का शेक पीकर बोर हो गए हैं तो हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जो आपको ललचाने के लिए काफी. हम बात कर रहे हैं रिच क्रीमी और बेहद टेस्टी बादाम मिल्कशेक की. यह मिल्कशेक (Milkshake Recipe) वह ड्रिंक है जो आपकी इस गर्मी की आवश्यकता है. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं स्वादिष्ट बादाम शेक रेसिपी.
Ingredients
Method
बादाम को 10 मिनट के लिए पानी में भिगो दें, फिर बादाम को छीलकर ब्लेंडर में डालें, 2 चम्मच कंडेंस्ड मिल्क डालकर पेस्ट बना लें.
एक सॉस पैन लें. इसमें दूध डालें और उबाल आने दें. कस्टर्ड पाउडर के साथ मिश्रित बादाम का पेस्ट डालें और धीमी आंच पर पांच मिनट तक पकाएं. इस धीरे- धीरे हिलाते रहें. इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें आवश्यकता अनुसार चीनी मिला लें.
बादाम शेक को जग में डालिए और ठंडा होने दीजिए. फिर इसे कम से कम एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.
इसके बाद इसे गिलास में डालें, कटे हुए काजू, किशमिश और टूटी-फ्रूटी डालें.
स्वादिष्ट बादाम शेक का आनंद लें.






