- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Cuisine
- Indian
- Course
- Side Dish
Aam ki Launji Recipe: आम को फलों का राजा कहा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम से केवल आचार ही नहीं, बल्कि कई स्वादिष्ट डिश बनाई जाती है, जिनमें से एक है आम की लौंजी, जो बहुत स्वादिष्ट होती है और इसे बनाना भी बहुत आसान होता है। आप चाहे तो इसे बनाकर काफी समय के लिए स्टोर भी कर सकते हैं और रोजाना इस स्वादिष्ट डिश का आनंद उठा सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि आम की लौंजी कैसे बनानी है।
Also Read: Beetroot Chutney Recipe: हेल्दी चकुंदर की चटनी बनाने की विधि

Also Read: Chawal Dhokla Recipe In Hindi – खाने में बनाएं चावल का ढोकला
Ingredients
Method
इसके लिए आपको एक हरे कच्चे आम को पानी से पहले धोना है और फिर उसे छिलकर दो हिस्सो में काट लेना है। अब एक मोटी सतह वाले पैन/कडाही में धीमी आंच पर तेल गरम करें और उसमें जीरा, राई, मेथी, सोंफ और कलोंजी डालें और उन्हें फूटने दें। अब उसमें आम के चौकोर टूकडें डाल दें और अच्छे से मिला लें। फिर उसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और 1-2 मिनट के लिए भून लें। उसमें चीनी और 3 टेबलस्पून पानी डालें। अब पैन/कडाही को ढक्कन से ढक दें। जब आम के टूकडें नरम हो जाए और मिश्रण गाढा हो जाए तो गैस बंध कर दें। लीजिए तैयार है आपकी आम की लौंजी।






