- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Achar, chutney
Garlic Pickle Recipe: खाने को चटपटा बनाने के लिए कई लोग थाली में अचार रखना नहीं भूलते हैं. हालांकि आम और नींबू का अचार तो आपने कई बार खाया होगा. मगर क्या आपने कभी लहसुन का अचार (Garlic Pickle Recipe) बनाया है. लहसुन का अचार बनाने की रेसिपी काफी आसान होती है. जिसे आप मिनटों में घर पर तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं लहसुन का अचार बनाने की रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप सादे खाने को भी डबल टेस्टी और स्पाइसी बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें – घर आए मेहमानों को सर्व करें रूहफज़ा लेमनेड, गेस्ट भी हो जाएंगे मिनटों में कूल और रिफ्रेश
Ingredients
Method
लहसुन का अचार बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन को छीलकर धो लें.
अब पैन में तेल गर्म करें. फिर इसमें सरसों के दाने और सौंफ डालें.
सरसों चटकने के बाद पैन में सूखी लाल मिर्च और कश्मीरी लाल मिर्च एड करें.
फिर इसमें लहसुन और काली मिर्च डालकर भूनें. 3-4 मिनटपकाने के बाद पैन में करी पत्ता डालें.
सभी चीजों को पकाने के बाद पैन में हल्दी पाउडर, गुड़ का पाउडर और नमक मिक्स करें.
कुछ देर भूनने के बाद गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें.
अब इसे मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पेस्ट तैयार कर लें.
बस आपका लहसुन का अचार तैयार है. इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें और हर रोज खाने के साथ सर्व करें.






