- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, South Indian
- Course
- chutney, Side Dish
आलू एक ऐसी सब्जी है हर सब्जी के साथ मिलकल मजेदार स्वाद देता है. इसके फ्राइस से लेकर चिप्स भी बनाए जाते हैं. यहां तक आलू ने चटनी को भी नहीं छोड़ा है. आलू की मसालेदार और तीखी चटनी एक साउथ इंडियन डिश है जिसे आलू और इमली या दही से तैयार किया जाता है. आइए जानते हैं रेसिपी-
हरी चटनी से लेकर नारियल की चटनी तक, आपने तरह-तरह की चटनी का लुत्फ उठाया होगा. लेकिन शायद ही आपने साउथ इंडिया की मशहूर आलू की चटनी कभी ट्राई की होगी. चटपटी तीखी आलू की चटनी का स्वाद बेहद लाजवाब लगता है. आइए जानते हैं इसे साउथ स्टाइल में कैसे तैयार करें-
Ingredients
- 2 बड़ा प्याज
- 2 टमाटर
- 3 से 4 बड़े आलू
- 4 कलियां लहसून बारिक कटी हुई
- 2 लाल
- 1 Tsp लाल मिर्च पाउडर
- ½ कप पानी
- नमक स्वादानुसार
- ½ Tbsp तेल
- ½ Tbsp जिंजेली ऑयल
- ½ Tbsp सरसों के बीज
- 6 से 7 करी पत्ता
- हींग – 1 चुटकी
Method
सबसे पहले आलू, प्याज और टमाटर को अच्छे से धो लें।
लहसुन को छीलकर बारीक काट लें। साथ ही, प्याज और टमाटर को भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
मुट्ठी-भर प्याज को अलग रख दें।
अब मिक्सी में इन तीनों चीजों को डालकर अच्छे से पीस लें।
एक पैन में 1/2 चम्मच तेल को गर्म करने के लिए रख दें।
गर्म तेल में कटे हुए प्याज को ट्रांसपेरेंट होने तक अच्छे से भून लें।
अब इसमें प्याज,टमाटर और लहसुन का पेस्ट मिक्स करें।
इस पेस्ट को कुछ देर तक पकने दें। थोड़ी देर में कच्चे टमाटर की महक चली जाएगी।
अब इसमें कटे हुए आलू के साथ 1/2 कप पानी मिलाएं और आलू को तब तक पकाएं, जब तक कि यह सॉफ्ट या क्रिस्पी न हो जाए।
आखिर में स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च पाउडर जरूर डालें।
जब तक आलू पक रहे हों, तब तक दूसरे पैन में 1/2 चम्मच कुकिंग ऑयल, 1/2 चम्मच जिंजेली तेल, 1/2 चम्मच सरसों के बीज, करी पत्ता और हींग से तड़का लगा लें।
अब इस तड़के को चटनी के ऊपर डालें। लीजिए बन गई आलू की चटनी।
आप इस चटनी को साउथ और नॉर्थ इंडियन फूड्स के साथ सर्व कर सकती हैं।
अगर आप चटनी के स्वाद को बढ़ाना चाहती हैं, तो आप इसमें सांबर पाउडर भी मिला सकती हैं।
आलू को ज्यादा न पकाएं, क्योंकि यह चटनी कम पके आलू से ही बनाई जाती है। वरना, आपको लगेगा कि आप आलू की सब्जी खा रहे हैं।
अगर आपको तीखा खाना पसंद है, तो आप अपने अनुसार इसमें लाल मिर्च मिला सकती हैं।
अगर आपके पास जिंजेली तेल नहीं है, तो आप इसकी बजाय कुकिंग ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे स्वाद में कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है।
आप चाहें तो उबले हुए आलू से भी यह चटनी बना सकती हैं। शर्त यह है कि आलू ज्यादा पकने नहीं चाहिए।






