- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- chutney
Amchur Chutney Recipe: चटपटी चाट बनाने के लिए लोग अक्सर खट्टी-मीठी चटनी का इस्तेमाल करते हैं. वहीं चटनी की मदद से आप कई डिशों में स्वाद का तड़का लगा सकते हैं. लेकिन क्या आप घर पर खट्टी-मीठी चटनी (Amchur Chutney Recipe) बनाने की रेसिपी जानते हैं. अगर नहीं, तो आइए आज हम आपको बताते हैं अमचूर से खट्टी-मीठी चटनी बनाने की विधि, जिसे आजमाकर आप चुटकियों में स्वादिष्ट और चटपटी चटनी रेडी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – घर पर बनाना है ऐगलेस चॉकलेट केक, ये आसान रेसिपी करें ट्राई, एक घंटे में बनेगा डिलिशियस डेजर्ट
Ingredients
Method
अमचूर की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले पैन में पानी गर्म होने के लिए रखें.
पानी में उबाल आने के बाद इसमें चीनी डालकर 5-7 मिनट तक पकाएं.
चाशनी तैयार होने के बाद इसमें अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, काली मिर्च और नमक मिलाएं.
इस मिक्सचर को 5-7 मिनट तक पकाएं और चटनी गाढ़ी होने के बाद गैस बंद कर दें.
बस आपकी अमचूर की खट्टी-मीठी चटनी तैयार है. इसे ठंडा होने के बाद चाट या खाने में इस्तेमाल करें.






