- Prep
- 20 min
- Cook
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- South Indian
- Course
- Side Dish, Snack, Snacks
Belle Bhajji Kannada Vada – चना दाल वड़ा एक साउथ इंडियन फूड डिश है जो काफी पसंद की जाती है। स्नैक्स के तौर पर चना दाल वड़ा को काफी पसंद किया जाता है। जब भी कभी दिन के वक्त हल्की भूख लगे तो इस रेसिपी को ट्राई किया जा सकता है। बता दें कि साउथ इंडियन फूड (South Indian Food) ने अब लगभग सभी भारतीय घरों में अपनी जगह बना ली है। चाहे मसाला डोसा हो या इडली-सांभर या कोई अन्य साउथ इंडियन डिश। ये स्वाद से भरपूर होने के साथ ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है।
आज हम आपको चना दाल वड़ा बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। आप अगर साउथ इंडियन फूड को खाना पसंद करते हैं और स्नैक्स के तौर पर घर पर ही चना दाल वड़ा ट्राई करना चाहते हैं तो हमारी बताई रेसिपी आपके बेहद काम आ सकती है। इसे बनाने के लिए चना दाल को पीसकर उसमें कई मसाले मिलाए जाते हैं. इससे वड़े का स्वाद काफी बढ़ जाता है।
Ingredients
- 2 कप भिगोया हुआ चना दाल
- 2 प्याज़ बारिक कटा हुआ
- 3 मिर्ची बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- 1 tbsp जीरा
- 1 कप कोतमीर चॉप की हुई
- 8 लहसुन की कलियां
- 1 ईंच अदरक
- 1 टमाटर बारिक कटा हुआ बिना बीज
- नमक स्वादानुसार
- 1 tsp हल्दी पाउडर
- तलने के लिए तेल
Method
एक बड़े बर्तन में डाल को भिगो दे 6 से 7 घंटे के लिए।
पानी को एकदम से छान के, इसे एक मिक्सर जार में निकाल ले, उस में अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और जीरा डालकर दर दर सा पिस लें।
अब इसे एक प्लेट में निकाल लें, इस में प्याज़, कोतमीर, टमाटर - बिना बीज के बारिक कटा हुआ, नमक और हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।
तेल गरम करके, मीडियम आंच पे वड़ा का आकार देते हुए इन्हें दीप फ्राई करें, अलाट पलट करते हुए जब तक यह गोल्डन ब्राउन न हो जाएं।
गरमा गर्म वड़ा को अपनी फेवरेट चटनी या सॉस के साथ परोसें और फैमिली संग एंजॉय करें






