- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- chutney, Side Dish
Capsicum Chutney Recipe: शिमला मिर्च की सब्जी आपने कई बार खाई होगी. वहीं ढेर सारे फास्ट फूड में भी आपने शिमला मिर्च का स्वाद अक्सर चखा होगा. लेकिन क्या आपने कभी शिमला मिर्च की चटनी (Capsicum Chutney Recipe) ट्राई की है. जी हां, शिमला मिर्च की सब्जी पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ काफी चटपटी और स्पाइसी भी होती है. तो आइए जानते हैं शिमला मिर्च की सब्जी बनाने की रेसिपी, जिसे खाने के साथ सर्व करके आप लंच और डिनर को डबल टेस्टी बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें – गर्मी में कम पैसों के साथ बनानी है फटाफट से आइसक्रीम, तो जरूर ट्राई करें ओरियो आइसक्रीम की रेसिपी
Ingredients
- 1 शिमला मिर्च
- 3 टमाटर
- 5-6 लहसुन की कलियां
- 3 सूखी लाल मिर्च
- 1 चम्मच तेल
- 1 चम्मच सरसों के दाने
- 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
- 5-6 करी पत्ता
Method
शिमला मिर्च की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले शिमला मिर्च और टमाटर को गैस पर सेंक लें.
दोनों चीजों को अच्छी तरह से पकाने के बाद गैस बंद कर दें. फिर इसके जले हुए छिलकों को हाथों से निकाल लें.
अब शिमला मिर्च और टमाटर को छोटे छोटे टुकड़ों में काटें.
इसके बाद मिक्सर ग्राइंडर में शिमला मिर्च, टमाटर, लहसुन, लाल मिर्च और नमक डालकर पीस लें.
वहीं चटनी का तड़का तैयार करने के लिए पैन में तेल गर्म करें. फिर इसमें सरसों के दाने, हींग और करी पत्ता डालें.
सरसों चटकने के बाद पैन में कश्मीरी लाल मिर्च एड कर दें.
वहीं 1 मिनट भूनने के बाद पैन में शिमला मिर्च और टमाटर का पेस्ट डालकर चलाएं.






