- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- fastfood, Indian
- Course
- chaat
Masala Aloo Corn Chaat Recipe: चटपटी चाट का स्वाद भला किसे पसंद नहीं होता है. हालांकि मार्किट में मिलने वाली चाट काफी ऑयली और अनहेल्दी होती है. जिसके चलते लोग चाहकर भी चाट का स्वाद नहीं चख पाते हैं. तो आइए आज हम आपको बताते हैं घर पर मसाला आलू कॉर्न चाट (Masala Aloo Corn Chaat Recipe) बनाने की रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप सिर्फ 5 मिनट में बाजार जैसी स्वादिष्ट और जायकेदार चाट तैयार कर सकते हैं. खासकर नाश्ते में मसाला आलू कॉर्न चाट बनाकर आप मिनटों में चटपट स्नैक्स का मजा उठा सकते हैं. आइए जानते हैं मसाला आलू कॉर्न चाट बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें – इस Mother’s Day अपनी मॉम को खुद बनाकर खिलाएं ओरियो बिस्किट केक
Ingredients
Method
स्नैक्स में मसाला आलू कॉर्न चाट बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को टुकड़ों में काट लें.
वहीं कॉर्न उबालते समय पानी में हल्का सा नमक मिक्स कर दें.
अब बॉउल में आलू और कॉर्न ले लें. फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, जीरा पाउडर, काला नमक, बटर और नमक मिलाएं.
इसके बाद बॉउल में प्याज और टमाटर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें. फिर इसमें नींबू का रस एड कर दें.
वहीं खट्टी और स्पाईसी चाट बनाने के लिए आप इसमें इमली का पानी और हरी चटनी भी मिला सकते हैं.
बस आपकी मसाला आलू कॉर्न चाट तैयार है. अब इसे हरा धनिया से गार्निश करके सर्व करें.






