- Prep
- 10 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- diet food
- Course
- diet food, healthy breakfast
Chana Chaat Recipe: हेल्दी लाइफस्टाइल एन्जॉय करने वाले ज्यादातर लोग सुबह स्प्राउट्स खाना पसंद करते हैं. काले चने (Chana Chaat Recipe) से बना स्प्राउट्स फाइबर रिच होने के साथ-साथ कई पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है. हालांकि सिर्फ काला चना खाना काफी बोरिंग लगता है. ऐसे में काले चने का चाट बनाकर आप टेस्टी और हेल्दी स्पाउट्स सर्व कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं स्प्राउट्स बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें – साउथ इंडियन डिशों के हैं शौकीन, तो ट्राई करें मेदू वड़ा की आसान रेसिपी, मिनटों मे बनेंगे टेस्टी और क्रिस्पी स्नैक्स
Ingredients
Method
काले चने की चाट बनाने के लिए सबसे पहले चने को रात भर के लिए भिगो दें और सुबह इसे उबाल लें.
अब उबले हुए चने का पानी निकाल कर इसे बॉउल में पलटें.
फिर चने में प्याज, कच्चा आम, आलू, हरा धनिया, अनार का दाना और हरी मिर्च एड करें.
अब इसमें जीरा पाउडर, चाट मसाला, नींबू का रस, काली मिर्च पाउडर और नमक मिक्स करें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें. बस आपकी चटपटी चाट तैयार है.






