- Prep
- 25 min
- Cook
- 20 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, Maharastra, mumbai
- Course
- Breakfast, Lunch, Main Course, Snack, Snacks
Cheese Burst Vada Pav Recipe: वड़ा पाव खाना किसे नहीं पसंद, एक आम आदमी के लिए यह एक संपूर्ण मिल है, जिसे आप कभी भी खा सकते है, नाश्ता हो या लंच या फिर शाम के स्नैक्स या रात के खाने में। हम लेकर आए है चीज़ बर्स्ट वड़ा
पाव ( Cheese Burst Vada Pav ) की एक अलग रेसिपी, जिसे आप भी खाकर करेंगे एंजॉय।Ingredients
- 2 उबले हुए बड़े आलू
- 1 tbsp तेल
- 1 tsp राई
- 1 tbsp अदरक लहसुन हरी मिर्च कुटा हुआ
- 1 tsp हल्दी पाउडर
- 1 नमक स्वादानुसार
- 2 tbsp कोतमीर चॉप की हुई
- 1 tsp गरम मसाला पाउडर
- 1 कप बेसन
- 2 tbsp चावल का आटा
- 1 tsp हल्दी पाउडर
- 1 tsp लाल मिर्च पाउडर
- 2 tbsp गरम तेल
- लिक्विड चीज़ जरूरत के हिसाब
- 2 पाव
- लाल सुखी झंझानित लहसुन और मूंगफली की चटनी
- मीठी चटनी
- हरी चटनी 1
Method
सबसे पहले आलू को मैश कर लें।
एक कड़ाई में तेल गरम करके, उस में राई का चौंक लगाए, अदरक लहसुन हरी मिर्च का कुटा हुआ पेस्ट डालें, सारे मसाले डाले अच्छे से 3-4 मिनट पकाए। इस में नमक और आलू को शामिल करके, कोतमीर डालकर 3–4 मिनट पका कर, ठंडा कर ले एकदम।
अब बेसन और चावल के आटे के साथ, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक स्वाद अनुसार डालकर एक गाड़ा घोल तैयार करें।
तेल गरम करें, फ्राई करने के लिए।
एक गोल आकार देते हुए आलू का पेस्ट ले, इस में लिक्विड चीज़ डालें, और ऊपर से कवर करने के लिए फिर से आलू का पेस्ट लगाएं।
बेसन के बैटर में 2 tbsp गरम तेल डालकर मिक्स करें, आलू के गोले को इस में दीप करके अच्छे से कोट करें।
मीडियम आंच पे इसे फ्राई करें।
एक पाव को बीच से कट करके, एक साइड पे इस में कोतमीर की चटनी, और दूसरे साइड मीठी चटनी डालकर प्रेस करें, अब इस पे सुखी लहसुन वाली चटनी डालें, वड़ा डालें और गरमा गरम परोसें






