- Prep
- 10 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- chutney
Coriander Coconut chutney Recipe: लंच और डिनर में स्वाद का तड़का लगाने के लिए कई लोग खाने में चटनी सर्व करते हैं. वहीं खाने के साथ धनिया की चटनी परोसना कॉमन होता है. ऐसे में अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं. तो धनिया और नारियल की स्वादिष्ट चटनी (Coriander and Coconut chutney Recipe) बनाकर आप खाने के स्वाद को दोगुना बना सकते हैं. खासकर गर्मियों में धनिया और नारियल की चटनी का सेवन सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है. तो आइए जानते हैं धनिया और नारियल की चटनी बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – गुजरात के मशहूर ढोकले की रेसिपी (Gujrati Dhokla Recipe)
Ingredients
Method
धनिया और नारियल की स्वादिष्ट चटनी बनाने के लिए सबसे पहले हरी धनिया और हरी मिर्च को काटकर छोटा कर लें.
इसके बाद मिक्सर में हरी धनिया, हरी मिर्च, नारियल की गिरी, दही, जीरा, नमक और हल्का सा पानी डाल लें.
इन सभी चीजों को मिक्सर में अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें और पेस्ट तैयार होने के बाद इसे बॉउल में निकाल लें.
बस आपकी धनिया और नारियल की स्वादिष्ट चटनी तैयार है. अब लंच और डिनर में इसे खाने के साथ सर्व करें.






