- Prep
- 10 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- chutney
कच्चा आम गर्मियों का सुपरफूड माना जाता है। इसे कच्चा खाएं आम पना बनाकर या फिर चटनी के रूप में। हर तरह से ये शरीर के लिए लाभकारी होता है। गर्मियों में लू से भी बचाती है कच्चे आम की चटनी। इसे आप लंच या डिनर में साइड डिश के रूप में सर्व कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस चटनी को बनाने की विधि।
गर्मी के मौसम में मिलने वाली बहुत सी सब्जियां लोगों को पसंद नहीं आती, जिस वजह से रोजाना वही एक चीज़ खानी पड़ती है और इस वजह से खाने में वैराइटी ही नजर नहीं आती, लेकिन जरूरी नहीं कि हर बार लंच या डिनर में आप सब्जी ही बनाएं। इस मौसम में आप चटनी को भी सब्जी की जगह कर सकते हैं इस्तेमाल।
Ingredients
Method
कच्ची कैरी और पुदीने की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप पुदीना को साफ करके उसकी मोटी डंडियां हटाकर पत्तों को साफ पानी से धो लीजिए।
फिर आप कैरी को अच्छी तरह से धोकर उसके छिलके निकालकर छोटे-छोटे पीस कर दीजिए।
अब जीरा लेकर उसे तवे पर भूनकर पीस लें।
अब आप मिक्सर जार में कैरी के टुकड़े ,पुदीने के पत्ते ,हरी मिर्च, नमक, काला नमक और जीरा डालकर उसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
फिर उसमें 1/4 कप पानी डालकर उसे पीस लें।
इस प्रकार आपकी चटपटी कैरी पुदीने की चटनी तैयार हैं। आप इसे बाउल में डालकर फ्रीज में स्टोर कर सकते हैं।






