- Prep
- 10 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- summer dishes
Cucumber Raita Recipe: गर्मी के मौसम में चिल्ड और हेल्दी ड्रिंक्स पीने के लिए कई लोग लस्सी या रायते का सेवन करते हैं. ऐसे में बूंदी का रायता बनाना काफी आम होता है. लेकिन क्या आपने कभी खीरे का रायता (Cucumber Raita Recipe) ट्राई किया है. जी हां, गर्मियों में खीरा शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार होता है. ऐसे में खीरे का रायता बनाकर आप स्वाद और सेहत का डबल डोज ले सकते हैं. तो आइए जानते हैं खीरे का रायता बनाने की आसान रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप चुटकियों में गर्मियों की बेस्ट डिश तैयार कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – खाने में ट्राई करें मटर पनीर पुलाव की आसान रेसिपी, खाना बनेगा बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी
Ingredients
- 1 खीरा
- 1 कप गाढ़ी दही
- 2 चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- ½ चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- ½ चम्मच भुना जीरा पाउडर
- नमक स्वादानुसार
Method
गर्मियों में खीरे का रायता बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को धोकर छील लें.
अब खीरे को बॉउल में कद्दूकस करें. साथ ही दही को अच्छी तरह से फेंट कर पतला कर लें.
इसके बाद कद्दूकस किए हुए खीरे में दही डालें. अब इसमें कश्मीरी लाल मिर्च, जीरा पाउडर और नमक मिक्स कर दें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं. वहीं रायते को चिल्ड करने के लिए आप इसमें आइस क्यूब्स भी डाल सकते हैं.
बस आपका स्वादिष्ट और ठंडा-ठंडा रायता तैयार है. अब इसे हरा धनिया से गार्निश करके सर्व करें.
खीरे के रायते को बिरयानी या पुलाव के साथ परोस सकते हैं.






