- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Cuisine
- Indian, South Indian
- Course
- dinner
Dum aloo Biryani Recipe: बिरयानी खाना किसे पसंद नहीं है? फिर चाहे वो वेज (Dum Aloo Recipe) हो या नॉनवेज बिरयानी हर किसी की पहली पसंद होती है, तो अगर आपको भी बिरयानी खाना पसंद है, तो आज हम आपके लिए एक मजेदार रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे खाकर आपके मुंह में पानी आ जाएगा। तो आइए जानते हैं कैसे बनाते हैं आलू दम बिरयानी।
Also Read: Sarso Ki Saag Recipe In Hindi: ठंडी के मौसम में खाएं सरसों का साग

Also Read: Chilli Cheese Naan Recipe: होटल जैसा स्वादिष्ट चिली चीज नान रेसिपी
Ingredients
- 250 ग्राम आलू
- 300 ग्राम चावल
- 250 ग्राम दही
- 3 मीडियम प्याज, कटा हुआ
- 2 मीडियम टमाटर, बारीक कटा हुआ
- 3 हरी मिर्च
- 1 टेबल स्पून हरा धनिया
- 1 टेबल स्पून पुदीना
- 3 हरी इलाइची
- 1 बड़ी इलाइची
- 7-8 काली मिर्च
- 4 लौंग
- 1 दालचीनी
- 1 तेजपत्ता
- 1 टी स्पून जीरा
- 1 टी स्पून गरम मसाला
- 2 टी स्पून लालमिर्च
- 1/2 टी स्पून हल्दी
- स्वादानुसार नमक
- 2 टी स्पून धनिया पाउडर
- 1 टी स्पून जीरा पाउडर
- 2 टी स्पून बिरयानी मसाला
- केसर के रेशे दूध में भीगे हुए
- 4 टेबल स्पून तेल
- 1 टेबल स्पून घी
Method
सबसे पहले एक पैन लेना है और उसमें थोड़ा सा तेल डालकर गरम करना है। अब आलू को गरम तेल में पकाना है इस पर आप नमक, लालमिर्च और हल्दी डालकर मिक्स करें। अब एक बाउल में दही ले लीजिए और उसमें लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी, कालीमिर्च, गरम मसाला और हल्का सा नमक डालकर मिक्स कर लें और इसमें आलुओं को डालकर अच्छी तरह मिलाकर मैरीनेट होने दें।
अब एक गहरी कढ़ाही या पैन लीजिए और गैस पर रखें और इसमें 3 बड़े चम्मच तेल डालें, इसमें, तेजपत्ता, लौंग, कालीमिर्च के दाने, जीरा, छोटी और बड़ी इलाइची डालें। दो सेकेंड भूनें। इसके बाद इसमें कटी प्याज डालकर फ्राई करें और कटा हुआ टमाटर डालकर नरम होने तक भूनें। अब इसमें लाल मिर्च, नमक, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला और बिरयानी मसाला डालकर मिक्स करते हुए पकाएं और इसमें मैरीनेटिड आलू डालकर मिलाएं। फिर इसको पकने दें।
जब ये पक जाए तो थोड़ी देर बाद ढक्कन हटाए और इस मिश्रण में हल्का सा पानी डालकर और चावल की लेयर लगाएं। इस पर हरा धनिया, पुदीना और बिरयानी मसाला छिड़के। इसके बाद घी, दूध के साथ भीगा हुआ केसर छिड़के, और ढक्कन लगा दें।
अब बिरयानी को दम पर पकाने के लिए गैस पर तवा रखें और इस पर अपना पैन या कढ़ाही रखें। इस तकनीक से आपकी बिरयानी नीचे से जलेगी नहीं। अब इसको 15 से 20 मिनट के लिए हीट पर पकने दें। बस तैयार है आपकी आलू दम बिरयानी।






