- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, South Indian
- Course
- Breakfast, healthy breakfast, Snack, Snacks
बच्चों के लिए झटपट बनने वाली रेसिपी चाहिए तो एक बार टेस्टी और हेल्दी ब्रेड उत्तपम ट्राई करें।
रोज़-रोज़ एक ही जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं और घर में ब्रेड, सूजी सब कुछ है तो आप इसका इस्तेमाल करके बेहतरीन ब्रेड उत्तपम बना सकती हैं। ब्रेड के बने सैंडविच तो हमने काफी खा लिए हैं। जहां बात साउथ इंडियन खाने की आती है तो वो हेल्दी तो होता ही है। साथ ही साथ ब्रेड की कई डिश लोगों को पसंद आती है।
हम आज जिस रेसिपी की बात कर रहे हैं वो बेहद आसान है और बहुत ज्यादा सुविधाजनक है। झटपट तैयार हो जाती है और आपके इसके लिए लंबे समय तक तैयारी करने की भी जरूरत नहीं है। तो चलिए शुरू करते हैं अपनी रेसिपी की बात…
Ingredients
- 4 ब्रेड
- ½ कप सूजी
- 2 Tbsp मैदा
- ½ कप दही
- 1 Tbsp अदरक कद्दूकस किया हुआ
- 1 बारीक कटी हुई प्याज
- 1 बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
- 2 बारिक कटी हुई हरी मिर्च
- 1 बारीक कटा हुआ टमाटर ( बिना बीज के
- नमक स्वादानुसार
- तेल तलने के लिए
- पानी जरूरत के अनुसार
Method
सबसे पहले ब्रेड के किनारे काट लें और उसके सफेद हिस्से पर थोड़ा सा पानी लगाकर सॉफ्ट कर लें।
अब इसे सूजी, थोड़ा सा तेल और दही के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। ध्यान रहे पेस्ट ऐसा बनना चाहिए जो आसानी से तवे पर फैल सके।
जब पेस्ट बन जाए तो उसमें सब्जियां मिलाएं। और तवा गर्म करें।
सबसे आखिर में नमक डालें जब तवे पर सेकने के लिए तैयार हो। ऐसा करने पर उत्तपम में एक्स्ट्रा पानी नहीं आएगा।
अब तवे पर थोड़ा सा तेल डालें और थोड़ा गर्म होने पर उत्तपम का बैटर डालें। इसे उसी तरह गोल बनाएं जैसे चीले के लिए फैलाया जाता है।
एक बार सिकने के बाद पलट लें। थोड़ा सा तेल डाल लें पलटते समय। पकने के बाद सॉस या चटनी के साथ गर्म-गर्म सर्व करें।






