- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- awadhi, Indian
- Course
- dinner, Lunch
Awadhi Biryani Banane Ki Vidhi: भारत में बिरयानी की इतनी सारी वैरायटी है कि लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि किस वैरायटी की बिरयानी को खाया जाए। भारत में हैदराबाद की बिरयानी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, लेकिन एक बिरयानी ऐसी भी हैं जिसे शाही अंदाज के रूप में पसंद किया जाता है। Also Read: चिकन पकौड़ा रेसिपी (Chicken Pakoda Recipe)

अवध तो वैसे शाकाहारी लोगों के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां से जन्मी अवधी बिरयानी को बड़े चाव के साथ खाया जाता है। हमने पहले भी आपको (Chicken Fry Biryani Recipe) बताई है, तो आज हम इस पोस्ट में आपको बताएंगे कि अवधी बिरयानी (Awadhi Biryani Banane ki Vidhi) को आप घर पर किस तरह बना सकते हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप सभी मसालों को भूनकर उन्हें मिक्स में बारिक पीस लें। इसके बाद आप मटन को पानी से धोकर उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, काजू पेस्ट का मिश्रण और दही को मिश्रण डालकर इसे एक घंटे के लिए फ्रिज के अंदर ठंडा होने रख दें।
एक हांडी लें और उसमें आप घी लगा कर चिकना कर लें। फिर मटन को इस हांडी में डालकर थोड़ा पकाएं। जब यह पक जाएं तो इसके ऊपर चावल डाल दें और केसर बिखेर दें। इसके बाद इस हांडी में थोड़ा नमक, गरम मसाला, भुना प्याज और घी डालकर हांडी को ढंक दें। इसे हल्की आंच पर आधे घंटे तक पकने दें। अब आपकी गर्मागर्म अवधी बिरयानी तैयार हो गयी हैं, धनिया डालकर इसे आप सर्व कर सकते हैं।






