- Prep
- 15 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 45 min
- Cuisine
- Bangali, Indian
- Course
- Snack
Bengali Kachori Recipe: कचौड़ी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन आज जिस कचौड़ी (Khasta kachori Recipe In Hindi) के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, उसके आगे सभी कचौड़ी फेल है। जी हां, आज हम आपको बंगाल की फेमस कचौड़ी की रेसिपी (how to make bengali peas kachori) बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद काफी पसंद किया जाता है। इस कचौड़ी को मटर (bengali matar kachori recipe in hindi) से बनाया जाता है और मटर हमारी सेहत के लिए भी काफी फायेदमंद होता है। तो हो गया ना स्वाद के साथ सेहत भी। तो आइए पहले ये जान लेते हैं कि मटर हमारी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है।
Also Read: आलू की कचौड़ी बनाने की रेसिपी (Aloo Kachori Recipe In Hindi)

Also Read: Khasta kachori Recipe In Hindi: बाजार जैसी खस्ता कचौड़ी घर पर बनाएं
मटर खाने के फायदे – Health Benefits of Green Peas in Hindi
- मटर वजन घटाने में मददगार है।
- यह कैंसर में भी फायदेमंद होता है।
- यह हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
- मटर दिल को भी स्वस्थ्य रखता है।
- मटर में एंटी-कोलेस्ट्रॉल गुण होते हैं, जो डायबिटीज में मददगार है।
Also Read: मखाना मटर करी रेसिपी (Makhana Mutton Curry Recipe)
बंगाली कचौड़ी बनाने के लिए मटर सहित अन्य मसालों का भी इस्तेमाल किया जाता है। आप चाहे तो इसके फ्रोजन मटर का भी उपयोग कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है। आप चाहे तो इस रेसिपी को चाय के साथ भी खा सकते हैं और आप इसे बच्चों के लंच में भी दे सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि बंगाली मटर कचौड़ी (bengali peas kachori recipe kaise banaen) कैसे बनती है।
Ingredients
Method
बंगाली कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक परात में गेहूं आटा और मैदा डालकर दोनों को मिक्स करें और मिश्रण में घी डालें और गर्म पानी डालकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें। इसके बाद एक सूती कपड़े से आटा ढककर अलग रख दें। अब कचौड़ी के लिए स्टफिंग तैयार करने के लिए सबसे पहले मटर को उबाल लें। मटर को उबालने के बाद उन्हें दरदरा पीस लें।
अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा और हींग डालकर भूनें। जब जीरा चटकने लगे तो उसमें अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, पिसी मटर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर करछी से अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद मसाले को कुछ देर तक और भूनें, जिससे मसाले की नमी पूरी तरह से निकल जाए।
अब आटा लेकर उसे एक बार और गूंथ लें। इसके बाद उसकी एक लोई बनाकर पूरी के आकार में बेल लें। इस लोई में चम्मच या हाथों से बीच में भरावन रखकर किनारों को इकट्ठा कर गेंद बनाएं और मोटी पूरी बेल लें और सारी कचौड़ियों को तलते जाएं। बस तैयार है आपका बंगाली मटर कचौड़ी।






