- Prep
- 10 min
- Cook
- 40 min
- Total
- 50 min
- Cuisine
- Chinese, Indian
- Course
- dinner
Chilli Cheese Naan Recipe: आजकल ज्यादाकर रेसिपी में चीज (Chili Cheese Toast Recipe In Hindi) का इस्तेमाल किया जाता है और लोगों को ये पसंद भी है। तो अगर आपको भी चीज पसंद है, तो आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी (quick cheese naan recipe) बताने जा रहे हैं, जिससे आप अगर एक बार बनाएंगे, तो बार-बार खाएंगे। जी हां, हम आपको चिली चीज नान रेसिपी (How to make Chilli Cheese Naan) कैसे बनाते हैं? ये बातने जा रहे हैं। यह नान काफी नरम, फल्फी और स्वादिष्ट होता है। वहीं, इसे बनाना भी बेहद आसान (easy chilli cheese naan recipe) है। तो आइए जानते हैं इसे कैसे बनाना है।
Also Read: नए साल में बनाइए स्वाद से भरपूर ब्रेड पिज्जा, मेहमान भी होंगे खुश

Also Read: Chili Cheese Toast Recipe In Hindi: बच्चों के पसंद के चिली चीज़ टोस्ट बनाएं
Ingredients
Method
इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक्टिव ड्राई यीस्ट, चीनी और गुनगुने पानी को एक साथ मिला लेना है। अब इस खमीर को एक्टिव होने के लिए 10-15 मिनट रख दीजिए। अब एक बड़ा बाउल लीजिए और उसमें मैदा, दही, नमक और तेल डालें। अब इसको अच्छी तरह से मिला लीजिए और एक स्मूद आटा बनाने के लिए गूंध लें।
इसके बाद आपको इस आटे को एक गीले कपड़े से ढककर एक घंटे के लिए रख देना है।अब एक बाउल में मिर्च, चीज, चिली फलेक्स, नमक और ताजा हरा धनिया डालें और अच्छी तरह मिलाएं। जब आटा आकार में दोगुना हो जाए तो इसे बराबर भागों में काट लें। अब इसे समान रूप से बेल लीजिए और बीच में चिली चीज़ का मिश्रण लगा दीजिए और किनारों को सील कर दीजिए।
अब इसको मीडियम आंच पर एक भारी नॉन-स्टिक तवा गरम करें और उसमें बेले हुए आटे को डालें और इसे तब कर सिकने दीजिए जब तक यह फूल नहीं जाता है। अब नान को पलटें और कुछ और मिनट तक पकाएं। पिघले हुए मक्खन से ब्रश करें और गरमागरम परोसें! बस तैयार है आपका चिली पनीर नान।






