- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
Dal Bukhara Banane Ki Recipe: हमारे भारत मे दाल सबसे ज्यादा मात्रा में उगाई जाती है और उन्हीं में पंजाब में सबसे ज्यादा उड़द की दाल उगाई जाती है। पंजाब में उड़द की दाल से बनने वाली दाल बुखारा को यहां पर बड़े हीं चाव के साथ खाया जाता है। इससे पहले भी हमने आपको (Dal Makhani Banane Ki Vidhi) के बारे में जानकारी दी थीं, तो इस बार आपके लिए लेकर आएं हैं लाजवाब दाल बुखारा की रेसिपी।
Also Read: पालक दाल रेसिपी ( Palak Dal Recipe)

Also Read: मीठी दलिया रेसिपी (Sweet Daliya Recipe)
दाल बुखारा में डलने वाले पारंपरिक मसाले इसके स्वाद को दोगुना कर देते हैं। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि किस तरह से आप दाल बुखारा (Dal Bukhara Banane Ki Recipe) की रेसिपी को घर पर बना सकते हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप उड़द की दाल को 4 घंटे भिगोकर इसे फिर प्रेशर कुकर में नमक और हल्दी के साथ डालकर 5 सिटी आने तक पकाएं। फिर इसके ढ़क्कन को खोलकर करती से मैश कर लें।
फिर एक कढाई में घी लेकर उसे मध्यम आंच पर गर्म करके उसमें जीरे का तड़का लगाएं। फिर उसमें तेजपत्ता, अदरक लहसुन का पेस्ट और टमाटर प्यूरी डालकर पकाएं।
फिर इसमें लाल मिर्च, धनिया और हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करके इसमें ऊपर से मैश की हुई उड़द की दाल के साथ पानी डालकर इसे 20 मिनट तक अच्छे से पकाएं।
फिर इसमें गरम मसाला डालकर थोड़ा ओर पकने दें। फिर दाल में क्रीम और बटर डालकर आप इसे सर्व कर सकते हैं।






