- Prep
- 20 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
Dhaba- Style Butter Chicken Recipe: नॉनवेज खाने वालों के लिए बटर चिकन (Butter chicken) पहली पसंद होता है। पंजाब के महलों की रसोई से निकलकर आयी इस डिश को भारत के साथ-साथ विदेशी लोग भी बड़े आनंद के साथ खाते हैं और यह पिछ्ले कई सालों से भारत की मशहूर नॉनवेज डिश बनी हुई है। Also Read: मटन कड़ाही रेसिपी (Mutton Kadai Recipe)

आप सोच रहे होंगे की बटर चिकन की इस डिश को बनाने में ऐसा क्या लगता है? लेकिन इसे स्वादिष्ट बनाने में मसालों का खेल होता है। हमने आपको पहले भी (बेक्ड चिकन सीख रेसिपी) बताई है, लेकिन आज हम आपको बटर चिकन की रेसिपी बताएंगे, तो इस पोस्ट में आप जान पाएंगे की कैसे आप घर पर हीं बटर चिकन (Dhaba- Style Butter chicken Recipe) बना सकते हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
बटर चिकन बनाने की विधि ( How To Makes Butter Chicken Recipe)
सबसे पहले आप एक बाउल में चिकन के छोटे पीस लें और इस पर नमक, लाल मिर्च पाउडर, अदरक, लहसुन का पेस्ट, नींबू का रस मिलाएं। अब इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें, फिर इसमें कसूरी मेथी और सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं और इसे कुछ देर के लिए फ्रीज में रख दें।मैरीनेटिड चिकन को ओवन में 15 मिनट के लिए पकने के लिए रख दें।
एक कढाई में दो चम्मच तेल के साथ मक्खन गर्म करे और इसमें सारे मसालों को मिलाकर अच्छी तरह से भून लें। एक दुसरी कढाई में मक्खन के टुकड़े डालें और इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट भी डालें । इसमें अब आप टोमेटो प्यूरी को डाले, फिर इसमें रोस्टेड चिकन के पीस डाले और अच्छी तरह से धीमी आंच पर पकने दें, फिर इसमें क्रीम डालकर अच्छे से मिक्स करें। लीजिए बनकर तैयार हो गया आपका बटर चिकन, इसे क्रीम डालकर आप सर्व कर सकते हैं।






