- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
Kaddu Ki Sabji Banane Ki Vidhi: हमारे भारत में रोज कोई ना कोई भंडारा तो होता हीं है और भंडारे में बनने वाली कद्दू की सब्जी वाकई में लाजवाब होती है। कद्दू की इस सब्जी का स्वाद इतना अनोखा होता है कि लोग उंगलियां चाटने को मजबूर हो जाते हैं। हमने आपको पहले भी बहुत-सी सब्जी की रेसिपी के बारे में बताया है, जैसे (Methi Aloo Sabji Recipe), लेकिन आज हम आपको कद्दू की सब्जी की रेसिपी के बारे में बताएंगे।

Also Read: Pulm Chutney Recipe In Hindi: ऐसे बनाएं आलूबुखारे की मीठी चटनी
कद्दू की सब्जी पौष्टिक होने के साथ स्वास्थ्यवर्धक गुणों की खदान भी होती है। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि आप घर पर भी भंडारे वाली कद्दू की सब्जी (Kaddu Ki Sabji Banane Ki Vidhi) को किस तरह से बना सकते हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप कद्दू को छोटे -छोटे टुकड़ों में काटकर अलग रख लें। फिर एक पैन लीजिए और उसमें थोड़ा सा तेल डालकर हींग, जीरे और मैथी का तड़का लगाकर इसमें अदरक मिलाएं।
जब यह अच्छी तरह पक जाएं तो ऊपर से कद्दू और हरी मिर्च डालकर तेज आंच पर फ्राइ करें। जब यह पककर हल्के सुनहरे रंग का होने लगे तो इसमें बाकि बचे सारे मसाले डालकर कम आंच पर चम्मच की सहायता से हिलाते रहें।
फिर इसमें अमचूर का पाउडर डालकर पकने दें और धनिया डालकर आप इसे सर्व कर सकते हैं।






