- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Side Dish
Pulm Chutney Recipe In Hindi: हम भारतीयों की एक आदत होती है, हमें खाने में कोई ना कोई चटनी तो चाहिए हीं होती है। बिना चटनी के कुछ भी खाने में मजा नहीं आता है। हमारे देश में हम फल से लेकर तो सब्जियों तक की चटनी बना देते हैं, जो हमें औरों से अलग भी बनाती है। Also Read: मेथी आलू की सब्ज़ी की रेसिपी (Methi Aloo Sabji Recipe)

आलूबुखारे की मीठी और स्वादिष्ट चटनी स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर होने के साथ यह उंगलियां चाटने को मजबूर कर देती है। हमने आपको पहले भी (Pyaj Pudina Chutney Recipe), तो आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे कि आप घर पर आलूबुखारे की मीठी और जायकेदार चटनी (Pulm Chutney Recipe In Hindi) बना सकते हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- आलूबुखारा
- चीनी
- नमक
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- ⅛ टी स्पून दालचीनी
- लौंग
- सिरका
Method
सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में आलूबुखारे को रातभर पानी में भिगोकर रखें। अगले दिन इन आलूबुखारे को रगड़कर इनमें से बीज निकाल लें। अब आप इसमें चीनी, नमक, दालचीनी, लौंग, लाल मिर्च पाउडर डालकर इसे धीमी आंच पर पकाएं और इसमें चीनी को पूरी तरह घुलने दें। फिर आप इस चटनी को थोड़ी तेज आंच पर तब तक पकाएं, जब तक वह कि वह गाढ़ी ना हो जाएं। फिर इसमें सिरका डालकर धीमी आंच पर पकाएं, अब आपकी स्वादिष्ट चटनी तैयार हो गई है। जब यह चटनी ठंडी हो जाए, तो आप इसे एयर टाइट कंटेनर में रख सकते हैं।






