- Prep
- 35 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 55 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
Khasta Kachori Recipe In Hindi: हर आए मेहमानों का अगर हम कचौड़ी खिलाकर स्वागत करें, तो उनका दिल खुश हो जाता है। हम सब अधिकतर अपने घर पर आलू की कचौड़ी बनाते हैं और बहुत चाव से खाते हैं। इस रेसिपी के बारे में भी हमने आपको पहले बता रखा है (Aloo Kachori Recipe In Hindi) लेकिन, अभी हम आपको खस्ता कचौड़ी की रेसिपी के बारे में बताने जा रहें हैं। Also Read: दही भल्ला रेसिपी (Dahi Bhalla Recipe In Hindi)

खस्ता कचौड़ी के स्वाद की जितनी तारीफ़ करें उतनी कम है। हालांकि, इसे बनाने में ज्यादा समय लगता है पर एक बार बनाने के बाद आपकी सारी मेहनत वसूल हो जाएगी। अगर आपने खस्ता कचौड़ी खाई है, तो आप इसके स्वाद से जरूर परिचित होंगे। लेकिन, क्या आपको खस्ता कचौड़ी बनानी आती है? अगर नहीं तो आप फ़िक्र मत करिए आज हम आपको खस्ता कचौड़ी की रेसिपी के बारे में बताएंगे (Khasta kachori Recipe In Hindi) तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप मूंग की दाल को 3- 4 घंटे के लिए भिगो कर रख दें। फिर इस मूंग की दाल को दरदरा पीस लीजिए। इसके बाद आप एक बाउल में मैदा लेकर इसमें मोयन, नमक और अजवाइन को डालकर मिला लें। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथ लीजिए। अब आप एक पैन को गैस पर रख कर गरम कर लें और इसमें तेल डाल दें। अब आप तेल के गरम होने पर इसमें जीरा डाल दें। फिर सौंफ, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और साबुत धनिया डालकर मिला।लें। अब इस मिश्रण को कुछ देर तक बेक करने के बाद इसमें दरदरी पिसी हुई दाल डाल दें।
मसाले के अच्छे से भून जाने पर इसमें नमक और अमचूर पाउडर डाल दें। अब आप आटे की लोई का आकार देकर बेल लें और इसमें स्टफिंग भरकर गोल आकार में अच्छी तरह दबा दें। इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करें और कचौड़ी को सुनहरा होने तक तल लें। अब आपकी गरमा गरम खस्ता कचौड़ी बनकर तैयार हैं।






