- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Cuisine
- Chinese, Indian
- Course
- Side Dish
Momos Chutney Recipe: आपने बाजार की मोमोज चटनी तो बहुत खाई होगी, लेकिन कभी-कभी आपका मन वही चटनी घर पर बनाने का भी जरूर करता होगा। लेकिन बाजार जैसा स्वाद नहीं आ पाता होगा। लेकिन परेशान नहीं होइए। क्योंकि आज हम आपको स्वादिष्ट मोमोज चटनी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसका स्वाद बाजार से भी ज्यादा अच्छा होगा और इसे बनाना भी बहुत आसान है। खास बात यह है कि इसे आप अपने घर में रखी सामग्री से ही बना सकते हैं। तो आइए बिना देर किए जानते हैं कैसे बनाना है मोमोज चटनी?
Also Read: Chawal Dhokla Recipe In Hindi – खाने में बनाएं चावल का ढोकला

Also Read:Chili Paneer Recipe In Hindi – घर पर बनाएं चिली पनीर
Ingredients
Method
सबसे पहले एक गहरे बरतन में 2 कप पानी डालें और उसे मध्यम आंच पर गरम करने रखें। उसमें सूखी लाल मिर्च और टमाटर डालें। अब उसमें 7-8 मिनट के लिए सूखी लाल मिर्च नरम होने तक और जब टमाटर का छिलका निकलना शुरू हो जाता है तब तक उबालें। अब गैस बंध कर दें और टमाटर और मिर्च को बडी छ्लनी में निकाल लें।
उन्हें थोडी देर ठंडा होने दें। फिर टमाटर का छिलका निकालें और उसे फेक दें। टमाटर को दो-चार टूकडों में काट लें और फिर टमाटर और सूखी लाल मिर्च को ग्राइंडर के छोटे जार में डालें। उसमें 1 टीस्पून चीनी, 2 लहसुन की छोटी कलियां, 1/4 टीस्पून काली मिर्च का पाउडर और नमक डालें। आप चाहे तो उसमें 1 टीस्पून विनेगर भी डाल सकते हैं और फिर उसे मुलायम प्युरी होने तक पीसें। बस तैयार है आपकी मोमोज चटनी।






