- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Cuisine
- Indian
- Course
- Main Course
Patta Gobhi aur Chana Dal ki Sabji ki Recipe: आज हम आपको पत्ता गोभी और चने की दाल (Easy Chana Masala Recipe In Hindi) से बनी हुई स्वादिष्ट सब्जी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस सब्जी में खास बात यह है कि इसे खाने से स्वाद तो आता ही है। साथ ही यह आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसी के साथ यह बनाने में भी बेहद आसान होता है, लेकिन रेसिपी (chana dal or patta gobhi ki sabji recipe in hindi) जानने से पहले आइए आपको हम चाना दाल की रेसिपी बताते हैं।

Also Read: पंजाबी चना मसाला रेसिपी (Punjabi Chana Masala Recipe)
चाना दाल खाने के फायदे – (chana dal khane ke fayde in hindi)
- चने की दाल में फाइबर होता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
- चने की दाल से शरीर को पर्याप्त कैल्शियम मिलता है।
- चने की दाल खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं।
- चने की दाल में प्रोटीन अच्छी मात्रा मे होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
- चने की दाल डाइबिटीज में भी फायदेमंद है।
Also Read: बंगाली स्टाइल चना दाल रेसिपी (Bengali Style Chana Dal Recipe)
चलिए चने दाल खाने के फायदे तो आपने जान लिया, अब हम आपको बताते हैं कि इसकी स्वादिष्ट और आसान रेसिपी कैसे बनानी है। आप चाहे तो ये सब्जी बच्चों की टीफन में भी दे सकते हैं। यह सब्जी बच्चों की सेहत के लिए भी काफी अच्छा है। तो आइए जानते हैं पत्ता गोभी और चने की दाल की सब्जी (chana dal or patta gobhi ki sabji kaise banai jaati hai) कैसे बनाते हैं?
Ingredients
Method
सब्जी बनाने से पहले चना दाल को पानी में धोकर 2 घंटे के लिए भिगो दें और फिर गोभी को पतले-पतले लच्छे में काट लीजिए। अब एक कढ़ाई में बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर भूने, फिर कटा हुआ प्याज डालकर प्याज के हल्का गुलाबी होने तक होने तक भूने। अब इसमें एक बड़ा चम्मच अदरक, लहसुन का पेस्ट डालकर भूने।
इसके बाद अब भीगी हुई चने की दाल डालकर इसे धीमी आंच में पका लीजिए। आंच को धीमा करके इसमें मसाले डाले। हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर लगभग 15 से 20 सेकंड तक भूने। अब इसमें कटे हुए टमाटर डालकर मिक्स करें और तीन से चार चम्मच के जितना पानी डालकर मिलाएं और ढककर टमाटर के गलने तक पकाएं।
जब टमाटर अच्छे से पक जाएं, इसमे में कटी हुई पत्ता गोभी डालकर मिक्स करें और ढककर सब्जी को धीमी आंच में 10 से 12 मिनट तक पकने दें या फिर सब्जी को तब तक पकाएं जब तक कि पत्ता गोभी और चने की दाल (chana dal or patta gobhi ki sabji kaise banegi) अच्छे से पक जाए। बस तैयार है आपकी सब्जी।






