- Prep
- 25 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
Shahi Paneer Recipe In Hindi: डिनर अगर स्वादिष्ट हो, तो मजा आ जाता है। पनीर से बनी डिश बहुत स्वादिष्ट लगती है। ऐसी ही एक डिश पनीर टिक्का है ( Matar Paneer Recipe), जिसकी रेसिपी हम आपको पहले ही बता चुके हैं। आज हम आपको शाही पनीर की रेसिपी बताने वाले हैं। Also Read: Aloo Bhujia Sev Recipe: मसालेदार आलू भुजिया सेव के स्वाद का उठाए आनंद

अगर आपने कभी शाही पनीर खाई है, तो आप इसके स्वाद से जरूर परिचित होंगे। हालांकि, इसे बनाने में ज्यादा समय लगता है, लेकिन एक बार बन जाने के बाद आपकी सारी मेहनत वसूल हो जाती हैं। अगर आपको शाही पनीर बनाने की रेसिपी सीखनी है (Shahi Paneer Recipe In Hindi) तो, आपको ये आर्टिकल पूरा पढ़ना होगा।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप खरबूजे के बीज को पानी में भिगोकर 30 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद आप एक स्मूथ पेस्ट बना लें और एक तरफ रख दें। इसके बाद आप एक पैन में घी गर्म करके इसमें जीरा डाल दें। जब ये चटकने लगे तो इसमें अदरक डाल दें और कुछ देर पका लें। अब टमाटर की प्युरी डालकर इसे पका लें। अब इसमें खरबूजे के बीज का पेस्ट डालें और इसे अच्छी तरह चला लें। अब इसमें हल्दी, नमक, धनिया और लाल मिर्च डाल दें। अब इसमें क्रशड पनीर डालकर इसे उबाल लें। अब आप इसमें पनीर के टुकड़े डालें और ग्रेवी से अच्छी तरह ढक दें। अब आपका शाही पनीर बनकर तैयार है। अंत में इसमें मक्खन और हरी धनिया डालकर सभी को सर्व करें।






