- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, Mexican
- Course
- Snacks
Wholegrain Pizza Recipe In Hindi: पिज़्ज़ा खाना हम सब पसंद करते हैं। बड़े से लेकर तो बच्चों तक को पिज़्ज़ा बहुत पसंद आता है। वैसे तो पिज्जा मैदे से बनाया जाता है, जो कि कहीं ना कहीं हमारे शरीर को नुकसान करता है, लेकिन आप मैदे की जगह आटे का उपयोग करके भी पिज्जा बना सकते हैं। हमने आपको पहले भी (Mexican Pizza Recipe In Hindi) जानकारी दी थीं, तो इस बार आप आटे का पिज्जा ट्राइ कर सकते हैं।
Also Read: आलू टिक्की बर्गर रेसिपी (Aloo Tikki Burger Recipe)

Also Read: Sabudana Tikki Banane Ki Recipe: नवरात्र में खाएं साबुदाना टिक्की
आटे के पिज्जा में मैदे के स्थान पर आटे की रोटी का उपयोग किया जाता है। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि किस तरह से आप आटे का पिज्जा (Wholegrain Pizza Recipe In Hindi) घर पर बना सकते हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप सूखे खमीक को पानी और चीनी में मिलाकर कुछ देर के लिए साइड में रख दें।
फिर एक कटोरी में भुना चना, गेहूं का आटा सोयाबीन का आटा, नमक और सभी प्रकार के बीज मिलाकर इसमें खमीक को मिक्स करके अच्छी तरह से गूंथ लें।
फिर इसके ऊपर थोड़ा जैतून के तेल को लगाकर गूंथकर साइड में रख दें।
इसके लिए सबसे पहले आप टमाटर को मिक्सी में पीसकर उसकी प्यूरी बना लें। फिर एक पैन में तेल को गर्म करके उसमें टमाटर की प्यूरी को उबाल लें पहले उबाल लें।
फिर इसके बाद इसमें टमाटर का पेस्ट,नमक और काली मिर्च को डालकर थोड़ा पकाएं।
अब आखिर में आप गूंथे हुए आटे को बेलकर उसे रोटी जैसा बनाकर उसके ऊपर जैतून का तेल और सॉस को लगाएं। फिर इसमें चीज़ और मशरूम को डाल कर 10 मिनट के लिए ओवन में 180 डिग्री तापमान पर बेक कर लें।
बेक हो जाने के बाद इसके ऊपर थोड़ा-थोडा जैतून का तेल डालकर ऊपर से बैजल की पत्तियां डालकर सर्व कर सकते हैं।






