- Prep
- 10 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- chutney, Side Dish
करेला कई घरों में खाई जाने वाली सब्जी है। भले ही ये स्वाद में थोड़ा कड़वा हो, लेकिन आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नेशियम, कॉपर और मैगनीज जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
शुगर लेवल को कंट्रोल करने से लेकर पाचन को भी दुरुस्त करने में मदद करता है। आइए ऐसे में आज हम लेकर आए हैं, आपके लिए इसकी नई रेसिपी। ये है करेले की चटनी। जी हां, इसकी सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन इस बार हमारी इस रेसिपी से ट्राई करके देखिए इसकी ये टेस्टी चटनी।
Ingredients
- 250 ग्राम करेला
- 4-6 हरी मिर्च
- 1 नींबू
- ½ टीस्पून काला नमक
- नमक- स्वादानुसार
Method
करेले की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले इसे अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें।
अब इन इन्हें को साफ और सूती कपड़े से पोंछ लें।
इसके बाद इनकी दोनों साइड के डंठल को काटकर अलग कर दें।
अब एक छिलनी की मदद से करेले के ऊपर से मोटे-मोटे छिलके उतार लें।
इसके बाद इन छिलकों को एक बार साफ पानी में धोकर एक बर्तन में निकाल लें।
अब इन्हें नमक के पानी में करीब 15-20 मिनट तक भिगोकर रख दें।
इसके बाद इन छिलकों को पानी से निकालकर मिक्सर जार में डालकर पीस लें।
अब इसमें हरी मिर्ची, काला नमक और नींबू का रस भी एड करें।
इसके बाद इसे मिक्सर जार की मदद से पीसकर एक बाउल में निकाल लें।
बस तैयार है आपकी स्वादिष्ट करेले की चटनी।






