- Prep
- 10 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- diet food, Indian, street style
- Course
- Breakfast, chaat, fruit dishes
Fruit Chaat Recipe: गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग सीजनल फलों का सेवन करते हैं. मगर हर रोज कई सारे फल एक साथ खाना सभी के लिए मुमकिन नहीं हो पाता है. ऐसे में आप फ्रूट चाट (Fruit Chaat Recipe) बनाने की आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. जी हां, नाश्ते में चटपटी फ्रूट चाट खाकर आप ना सिर्फ टेस्टी ब्रेकफास्ट का लुत्फ उठा सकते हैं. बल्कि विटामिन और मिनरल्स से भरपूर फल शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी करने में भी सहायक होते हैं. तो आइए जानते हैं सीजनल फलों से फ्रूट चाट बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें – सादे खाने को भी बनाना है स्पेशल, तो ट्राई करें नमकीन चावल की रेसिपी, रोजमर्रा का खाना भी हो जाएगा डबल टेस्टी
Ingredients
- 2 कप कटे हुए मिक्स फ्रूट्स
- ½ कप कटा हुआ खीरा
- ½ कप कटा हुआ टमाटर
- ¼ कप कटा हुआ प्याज
- ¼ कप कटा हुआ हरा धनिया
- 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- 1 चम्मच चाट मसाला
- 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर
- ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 चम्मच नींबू का रस
- 1 चम्मच इमली की चटनी
- 1 चम्मच पुदीने की चटनी
- नमक स्वादानुसार
Method
स्वादिष्ट फ्रूट चाट बनाने के लिए अपने मनपसंद फलों को काटकर बॉउल में मिक्स कर लें.
इसके बाद फलों में खीरा, प्याज, टमाचर और हरी मिर्च डाल दें.
अब इसमें चाट मसाला, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक एड करें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसपर नींबू का रस डालें.
आखिर में इमली की चटनी और पुदीने की चटनी डालकर सभी सामग्रियों को मिला दें.
बस आपकी चटपटी और हेल्दी फ्रूट चाट तैयार है. इसे हरा धनिया से गार्निश करके सर्व करें.






