- Prep
- 10 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- South Indian
- Course
- chutney
Green Coconut Chutney Recipe: साउथ इंडियन डिशों के साथ कई लोग नारियल की चटनी खाना पसंद करते हैं. ऐसे में नारियल की नॉर्मल चटनी बनाना काफी आम होता है. मगर क्या आप हरी नारियल की चटनी (Green Coconut Chutney Recipe) बनाने की रेसिपी जानते हैं. हरी नारियल की चटनी बनाकर इडली और डोसे के स्वाद को दोगुना कर सकते हैं. साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान होता है. तो आइए जानते हैं हरी नारियल की चटनी बनाने की रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप साउथ इंडियन डिश का जमकर लुत्फ उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें – ब्रेकफास्ट में ट्राई करें मूंगदाल डोसा की रेसिपी, खाने में होगा बेहद टेस्टी, सेहत भी रहेगी हमेशा हेल्दी
Ingredients
- 1 नारियल
- ½ कप भूनी हुई मूंगफली
- 1 इंच अदरक
- 1 हरी मिर्च
- 1 चम्मच सरसों के दाने
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच चने की दाल
- 2 चम्मच तेल
- 1 चुटकी हींग
- 2-3 सूखी लाल मिर्च
- करी पत्ता
- हरा धनिया
- नमक स्वादानुसार
Method
हरी नारियल की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले पैन में पानी गर्म करें. इसमें नारियल रखकर ढक्कन लगा दें.
कुछ देर तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें. फिर नारियल को फोड़ कर गूदा निकाल लें.
इसके बाद नारियल को काट कर मिक्सर ग्राइंडर में डालें.
अब इसमें मूंगफली, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया, करी पत्ता, नमक और पानी डालकर ब्लेंड करें.
चटनी का तड़का तैयार करने के लिए पैन में तेल गर्म करें.
फिर इसमें हींग, जीरा, सरसों के दानें, सूखी लाल मिर्च और चने की दाल डालें.
सरसों चटकने के बाद इस तड़के को चटनी में डालकर मिला दें.






