- Prep
- 10 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 15 min
- Cuisine
- Indian
- Course
- Side Dish
Green Mango Chutney Recipe: आपने बाजार की हरे आम (कच्चे आम) की खट्टी चटनी तो बहुत खाई होगी, लेकिन अब से आप इसे घर पर भी बना सकते हैं, क्योंकि आज हम आपको आम की चटनी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और इसे आप चावल या फिर रोटी किसी के साथ भी खा सकते हैं। तो आइए बिना देर किए जानते हैं कैसे बनाना है हरे आम की खट्टी चटनी।
Also Read: Matar Makhani Recipe: स्वादिष्ट मटर मखनी रेसिपी

Also Read: Sushi Recipe In Hindi – जापान की प्रसिद्ध डिश सुशी को घर पर बनाएं
Ingredients
- 1/2 मध्यम कच्चा आम
- 1/2 हरी मिर्च, बीज के साथ कटी हुई
- 1/2 इंच अदरक, कटा हुआ
- 1/2 टीस्पून जीरा
- 1 कप कटा हुआ हरा धनिया
- 2 टीस्पून चीनी
- 1/3 टीस्पून या स्वाद अनुसार नमक
- 1 टेबलस्पून पानी
Method
सबसे पहले कच्चे आम को पानी से धो लें। उसे छिलकर छोटे टुकडो में काट लें और गुटली को फेक दें। फिर इसको मिक्सी के चटनी जार में आम के टूकडे, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, चीनी और नमक डालें। अब उन्हें हल्का दरदरा होने तक उसे पीस लें। अब हरा धनिया और 1 टेबलस्पून पानी डालें और नरम पेस्ट होने तक पीस लें। चटनी तैयार है। इसे किसी भी नाश्ते और भारतीय भोजन के साथ परोसें।






