- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner
Matar Makhani Recipe: आपने मटर-पनीर (Matar Paneer Recipe) की सब्जी तो बहुत खाई होगी, लेकिन आज हम आपके लिए एक अलग और स्वादिष्ट रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे अगर आप एक बार खाएंगे, तो बार-बार बनाएंगे। जी हां, हम आपको आज मटर मखनी की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी अच्छा है। क्योंकि ये रेसिपी मटर से बनती है और मटर हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है।
Also Read: Matar Ka Halwa Banane Ki Vidhi – आसानी से बनाएं मटर का हलवा

मटर खाने के फायदे – Health Benefits of Green Peas in Hindi
- मटर वजन घटाने में मददगार है।
- यह कैंसर में भी फायदेमंद होता है।
- यह हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
- मटर दिल को भी स्वस्थ्य रखता है।
- मटर में एंटी-कोलेस्ट्रॉल गुण होते हैं, जो डायबिटीज में मददगार है।
Also Read: मखाना मटर करी रेसिपी (Makhana Mutton Curry Recipe)
तो देखा आपने मटर खाने के कितने फायदे होते हैं, तो हमें अपनी डाइट में मटर तो जरूर शामिल करना चाहिए। लेकिन अगर इसे अपनी डाइट में एक स्वादिष्ट तरीके से एड किया जाए, तो फिर तो बात ही क्या है। तो आइए बिना देर किए जानते हैं कि कैसे बनाते हैं मटर मखनी रेसिपी (matar makhani recipe kaise banate hain)…
Ingredients
Method
सबसे पहले एक पेन में 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कर लीजिए और फिर उसमें ¼ छोटी चम्मच जीरा, ½ पिंच से कम हींग, ¼ छोटी चम्मच हल्दी और 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर डालिए। मसालों को अच्छे से हल्का सा भून कर इसमें टमाटर-हरी मिर्च-अदरक और ½ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालिए।
मसाले जब भुन जाए तो इसमें 1 कप हरे मटर के दाने और ¾ छोटी चम्मच नमक डालकर अच्छे से मिल लीजिए और फिर इसे ढक कर धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं। जब सब्जी पक जाए तो इसमें ¼ छोटी चम्मच गरम मसाला डाल कर मिला दीजिए। लीजिए तैयार है आपका मटर मखनी रेसिपी।






