- Prep
- 10 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 40 min
- Cuisine
- Gujarat
- Course
- Main Course
Gujarati Rava Handvo Recipe in Hindi: नाम सुनकर तो आपको लगा होगा कि इसे बनाना मुश्किल होगा या फिर इसे बनाने में टाइम लगेगा, लेकिन ऐसा नहीं है। यह एक बेहद आसान और टेस्टी रेसिपी (Singhade ki kadhi Recipe) है, जिसे किसी बड़ी योजना में भी बना सकते हैं। यह सूजी, लौकी, चुकंदर और दही के साथ बनाई जाने वाली एक क्विक, हेल्दी और स्वादिष्ट डिश है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाए रवा हांडवो रेसिपी।
Also Read: साउथ इंडियन- स्टाइल नारियल की चटनी रेसिपी (South Indian- Style Coconut Chutney Recipe)

Also Read: नवरात्रि व्रत समा पुलाव रेसिपी (Sama Ke chawal, Vrat Rice Pulao Recipe in hindi)
Ingredients
- 1/2 कप सूजी
- 1/2 कप लौकी
- 1/2 कप चुकंदर
- 3/4 कप दही
- स्वादानुसार नमक
- पानी
- 2-3 टी स्पून तेल
- 1/2 टी स्पून सरसों के बीज
- 1 हरी मिर्च
Method
सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में सूजी, चुकंदर, लौकी और दही डाल लीजिए और अब इसको अच्छी तरह मिलाएं और 15 मिनट के लिए रख दें। कुछ देर बाद इसमें नमक और फ्रूट सॉल्ट डालकर इसे अच्छे से मिला लीजिए।
अब एक पैन लीजिए और उसमें तेल गर्म कर लीजिए और राई, हरी मिर्च डालकर तड़का तैयार कर लीजिए। अब इसमें बैटर डालें और ढक्कन लगा दें और इसे धीमी आंच पर एक तरफ से ब्राउन होने तक पकाएं। अब हांडवो को पलटे और दूसरी तरफ भी पकाएं। बस तैयार है आपका हांडवो रेसिपी।






