- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
Singhade ki kadhi Recipe: सिंघाड़े की कढ़ी एक बेहद आसान रेसिपी है, जिसे आप नवरात्रि के व्रत के दौरान खा सकते हैं। इस कढ़ी (Besan Kadhi Kaise Banaye) को सिंघाड़े के आटे और सेंधा नमक से तैयार किया जाता है, जिसमें साबुत लाल मिर्च, कढ़ीपत्ता का तड़का दिया जाता है। सिंघाड़े की कढ़ी को आप समक के चावल के साथ लंच या डिनर में कभी भी खा सकते हैं।
Also Read: Methi Ki Kadhi Recipe In Hindi: पंजाब की मशहूर मेथी कढ़ी बनाना सीखें

Also Read: Besan Kadhi Kaise Banaye: गर्मागर्म बेसन कढ़ी ऐसे बनाएं
Ingredients
- 250 ग्राम दही
- 30 ग्राम सिंघाड़े का आटा
- 3 साबुत लाल मिर्च
- 1 टी स्पून जीरा
- 1 टी स्पून सेंधा नमक
- 1 टी स्पून अदरक
- हरी मिर्च पेस्ट
- 8 कढ़ीपत्ता
Method
इसके लिए सबसे पहले दही को फेंट लीजिए और इसमें सिंघाड़े का आटा डालें और इसका एक स्मूद बैटर बनाकर तैयार कर लें। अब एक पैन में घी गर्म करें और इसमें जीरा डालें। जब यह चटकने लगे तो इसमें अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर एक मिनट के लिए भून लें।
अब आंच को धीमा कर दें और इसमें दही का मिश्रण डालें। इसे लगातार चलाएं और 10 मिनट के लिए पकाएं। अब इसमें नमक डालें और इसे दूसरे बाउल में पलट लें। अब तड़के के लिए, एक पैन में घी गर्म करें, इसमें कढ़ीपत्ता और साबुत लाल मिर्च डालें। इस तड़के को कढ़ी में डालें और हरा धनिया डालकर इसे गार्निश करें और समक के चावल के साथ सर्व करें।






