- Prep
- 10 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- chutney
Imli Pyaz Chutney Recipe: खाने के साथ लोग अक्सर प्याज टमाटर की चटनी सर्व करते हैं. हालांकि अगर आप चाहें तो इमली और प्याज की खट्टी मीठी चटनी (Imli Pyaz Chutney Recipe) का भी स्वाद चख सकते हैं. जी हां, इमली प्याज की चटनी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ 10 मिनट में बन भी सकती है. खासकर लंच के साथ इमली प्याज की चटनी सर्व करके आप खाने को दोगुना स्वादिष्ट बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इमली प्याज की चटनी बनाने की रेसिपी, जिसकी मदद से आप चुटकियों में चटपटी चटनी तैयार कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें –खाने के साथ सर्व करें लहसुन की चटपटी चटनी, खाना बन जाएगा दोगुना अधिक स्वादिष्ट
Ingredients
- 1 बारीक कटी हुई प्याज
- 1 उबला हुआ आलू
- ½ कप इमली का पानी
- 2 चम्मच बारीक कटी हुई हरी प्याज
- 2 चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- 2 चम्मच गुड़ का पाउडर
- ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर
- ½ चम्मच जीरा पाउडर
- ½ चम्मच काला नमक
- ½ चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
- नमक स्वादानुसार
Method
इमली प्याज की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले इमली को गुनगुने पानी में भिगोकर मसल लें.
फिर इसे छानकर इमली का पानी तैयार कर लें.
अब बॉउल में आलू को मैश करें. फिर इसमें प्याज, हरा प्याज, हरा धनिया और गुड़ का पाउडर डालें.
इसके बाद बॉउल में इमली का पानी, नमक, काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, काला नमक, कश्मीरी लाल मिर्च एड करें.
अब हल्का सा पानी डालकर सभी चीजों को चम्मच से मिक्स कर लें.
बस आपकी खट्टी मीठी चटनी तैयार है. इसे लंच में सभी को सर्व करें.






