Kitchen Tips: बहुत- से लोगों को किचन में खाना बनाने का शौक होता है। वो रोज नई- नई डिश बनाते है। उन्हें अपने किचन से बहुत प्यार होता है। ऐसे लोग अधिकतर अपने किचन को सजा कर और तरीके के साथ भी रखते हैं। पर उन्हें ये नहीं पता होता कि, वो खाने को स्टोर कैसे करें। उसे कैसे मेंटेन करें। इससे कई बार आपका अनाज, फल, या सब्जियां खराब हो जाती है।

लेकिन, जो लोग खाना बनाने के शौकीन होते है, उनके लिए इन किचन टिप्स को जानना जरूरी है। इससे आपका खाना और स्वादिष्ट बनेगा। साथी ही सुरक्षित भी रहेगा। तो, आज हम आपको इस लेख के जरिए कुछ जरूरी किचन टिप्स के बारे में बताएंगे, जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
1.ड्राई फ्रूट्स को कैसे स्टोर करें:
जब आप बाजार से सूखे मेवे पैकेट में खरीद कर लाते है। फिर आप जब पैकेट खोलकर सुखा मेवा निकलकर खा लेते है, तो कई बार इसे ठीक से नहीं रखते है।

इससे मेवे में नमी आ जाती है। इसलिए सूखे मेवों का इस्तेमाल करने के बाद उन्हें कांच के कंटेनर में भरकर रेफ्रिजरेटर में रख देना है। इससे इनमें नमी नहीं आती और स्वाद भी वैसा ही रहता है, जैसा हम बाजार से खरीद कर लाते हैं।
2. कच्चा मीट और मछली:
कच्चे मांस और समुद्री भोजन को पके हुए से दूर रखें ताज़े मांस या मछली को हवाबंद डब्बे में रख दें। अगर आप डिब्बे में नहीं रख सकते, तो क्लिंग रैप में लपेटें और एक प्लेट या ट्रे की मदद लेकर रेफ्रिजरेटर के निचले शेल्फ पर रख दें।

3. दालों को स्टोर करें:
आपको हमेशा से बोला जाता है दालों को एयरटाइट जार में रखना चाहिए। पर इसके बावजूद दालों में कीड़े लग जाते हैं, इसलिए आप उड़द की दाल, चना दाल और मूंग की दाल को एक डिब्बे में स्टोर करके फ्रिज में रख सकते हैं। अगर आप इन्हें कम मात्रा में खरीद रहे हैं, तो इससे दालें ज्यादा समय तक खराब नहीं होंगी और सुरक्षित भी रहेंगी।
4. आटा कैसे स्टोर करें:
गेहूं का आटा तो अधिकतर सभी के घरों में इस्तेमाल किया जाता है। इसे स्टोर करने के लिए हमेशा स्टील के बर्तन का इस्तेमाल करें और कीड़ों से बचने के लिए इसमें तेज पत्ते रखें। कुछ लोग आटे को स्टोर करते समय उसमें थोड़ा सा नमक भी मिला देते हैं। वहीं, अगर आप कुछ दिनों के लिए और घर से बाहर जा रहे हैं, तो आप इसे फ्रिज में भी रख सकते हैं।







