- Prep
- 10 min
- Cook
- 18 min
- Total
- 29 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast
Kuttu Ka dosa Banane ki Vidhi: नवरात्रि का त्यौहार आने वाला है, माता को खुश करने के लिए लोग इस त्यौहार पर पूरे नौ दिन तक उपवास रखते हैं। नवरात्रि के व्रत में खाने के लिए फलाहारी में काफी कम ऑप्शन होते हैं। ऑप्शन में आपके लिए सिर्फ आलू से बनी चीजें या फिर साबुदाना खिचड़ी हीं होती है, रोज-रोज खाने से यह भी बोर होने जैसा लगता है।

अगर आप रोज-रोज यहीं खाकर बोर हो गये हैं , तो आप कुट्टू का डोसा भी खाने में ट्राय कर सकते हैं, जो खाने में टेस्टी होता है। हमने आपको पहले भी.(Sabudana Dosa Recipe), तो इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि आप घर पर हीं कैसे कुट्टू का डोसा (Kuttu Ka dosa Banane ki Vidhi) बना सकते हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- उबले हुए आलू
- घी
- ½ टी स्पून सेंधा नमक
- ½ टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- ½ टी स्पून अदरक
- 5 टेबल स्पून कुट्टू का आटा
- ½ टी स्पून अरबी
Method
सबसे पहले आप एक पैन में घी को गरम करें और इसमें आलू को डालकर अच्छी तरह से मैश करें और इसमें सभी मसालों को डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इस मिश्रण को कुछ देर तक भुनें और हल्का भूरा होने पर अलग रख दें। अब अरबी में आटा और नमक मिलाकर मैश कर लें और इसमें थोड़ा पानी मिलाकर मिलाएं। फिर इसके अंदर अजवाइन,अदरक, लाल मिर्च और हरी मिर्च डालकर फिर मिलाएं। फिर एक फ्लैट वाला पैन लें और इसमें घी लगाएं, फिर करछी से बटर लगाकर इसे फैलाएं।






