- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Side Dish
Nimbu Ka Achar Banane Ki Recipe: जब भी घर पर हम जल्दी में होते हैं, तो कोशिश करतें हैं कि ऐसा कुछ बना लें जो तुरंत बन जाएं। लेकिन उससे भी जल्दी में कुछ चाहिए हो, तो आप पराठों के साथ नींबू का अचार भी खा सकते हैं। इससे पहले भी हमने आपको (Mango Pickles Recipe) बनाने की जानकारी थी, तो आज आप नींबू का अचार बना सकते हैं। लेकिन, इससे पहले आप नींबू खाने के फायदे के बारे में जान लें।
Also Read: Peda Banane Ki Vidhi: घर पर बनाएं स्वादिष्ट पेड़ा

नींबू खाने के फायदे – Benenfits Of Lemon In Hindi
- नींबू शरीर में पोटैशियम की कमी को दूर करता है।
- विटामिन सी होने से यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
- नींबू दिल के लिए भी फायदेमंद है।
- नींबू पेट की बिमारियों में भी काम करता है।
Also Read: Green Mango Chutney Recipe: हरे आम की खट्टी चटनी कैसे बनाए
नींबू का अचार खाने में खट्टा मीठा होने के साथ आप बच्चों के टिफिन में भी इसे दे सकते हैं। आज हम इस पोस्ट में आपको बताएंगे कि किस तरह से आप घर पर नींबू का अचार (Nimbu Ka Achar Banane Ki Recipe) बना सकते हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप नींबू को धोकर उसके छोटे -छोटे टुकड़े काट लें और उसे एक कंटेनर में भरकर 5-7 दिनों के लिए नर्म होने के लिए रख दें।
फिर एक कड़ाही में जब नीबूं का छिलका नर्म हो जाएं तो उसमें अजवायन, मैथी , जीरा को हल्का ब्राउन होने तक अच्छी तरह से भून लीजिये।
फिर इसमें लौंग, कालीमिर्च, बड़ी इलाइची और काला नमक मिला दीजिये।
फिर जो भी मसाले बच जाएं उन मसालों को अच्छी तरह पीस कर इस नींबू के अचार के साथ मिला दें।
फिर इस अचार में 5-6 नींबूओं को निचोड़ कर इस मिला दीजिये, जिससे ये नींबू सूखे नहीं।
फिर इसे दो तीन दिन के लिए अलग रख दें, जिससे सारा मसाला नीबू के अन्दर अच्छी तरह से पहुंच जाएगा।
अब आपका नींबू का अचार तैयार है, आप इसे पराठे के साथ खा सकते हैं।






