- Prep
- 30 min
- Cook
- 15 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- American, Indian, Mediterranean, north indian
- Course
- Appetizer, Snack, Soup, starter
Chicken Popcorn Recipe : आज के ज़माने में घर पे आईपीएल की मैच देखती हुए किसे कुछ क्रंची चटपटी चीज़ें खाना नहीं पसंद ? इसी को लेकर हम लाए है ऐसी डिश जिसे आप पार्टी में भी कर सकते है ट्राई, या फिर शाम के स्नैक्स में बच्चो के साथ। सभी करेंगे दिल खोलकर चिकन पॉपकॉर्न ( Chicken Popcorn ) एंजॉय !
Ingredients
Method
सबसे पहले चिकन को छोटे मीडियम टुकड़े में काट लें।
एक बड़े कटोरे में, छाछ, अदरक लहसुन का पेस्ट, नमक, काली मिर्च पाउडर, मिक्सड हर्ब्स ,चिल्ली फ्लेक्स डालकर मिक्स करें।
इस में चिकन क्यूब्स को डालकर 30 मिनट के लिए मेरिनेट करें।
अब एक अलग से कटोरे में ठंडा पानी निकल लें।
एक ड्राई कोट बनाने के लिए मैदे में नमक, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, मिक्सड हर्ब्स डाल कर मिक्स करें।
तेल गरम करने चढ़ा दे।
अब इस मेरिनेट चिकन को निकाल कर, ड्राई कोट करे, अच्छे से और एक्स्ट्रा कोटिंग निकल दें।
ठंडे पानी में डुबोकर वापस से दूसरी बार कोट करें।
मीडियम गरम तेल में फ्राई करें, 7-8 मिनट के लिए।
गरमा गरम परोसें, किसी भी डिप, या कैचअप के साथ।






