- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Chinese, Indian
- Course
- dinner, Lunch
Schezwan Fried Rice Recipe: फ्राइड राइस कई लोगों के फेवरेट होते हैं. वहीं घर पर स्वादिष्ट फ्राइड राइस बनाने के लिए लोग कई तरीके आजमाते हैं. मगर इसके बावजूद आप घर पर होटल या रेस्टोरेंट जैसा फ्राइड राइस नहीं बना पाते हैं. ऐसे में अगर आप चाहें तो शेज़वान फ्राइड राइस की आसान रेसिपी (Schezwan Fried Rice Recipe) ट्राई कर सकते हैं. शेज़वान फ्राइड राइस इंडो-चाइनीज़ रेसिपी है. जोकि खाने में बेहद टेस्टी और स्पाइसी होती है. तो आइए जानते हैं शेज़वान फ्राइड राइस बनाने के टिप्स.
ये भी पढ़ें – कॉर्न चीज़ डिप की रेसिपी (Corn Cheese Dip Recipe)
Ingredients
Method
शेज़वॉन फ्राइड राइस बनाने के लिए कड़ाही या पैन में तेल गर्म करें. फिर इसमें अदरक और लहसुन डालकर भूनें.
हल्का ब्राउन होने के बाद पैन में प्याज डालें और इसे सॉफ्ट होने तक पकाएं.
इसके बाद पैन में शिमला मिर्च, पत्ता गोभी और गाजर एड करें. सभी सामग्रियों को 5-6 मिनट कर भूनें. जिससे सारी सब्जियां पक जाएंगी.
अब पैन में शेज़वान सॉस और सोया सॉस डालकर चलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें.
इसके बाद पैन में उबले हुए बासमती चावल डालें और ऊपर से नमक एड कर दें.
कुछ देर तक चलाने के बाद गैस बंद कर दें. बस आपके शेज़वान फ्राइड राइस तैयार है. अब इसे हरे प्याज से गार्निश करके सर्व करें.






