- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- chutney
Onion Tomato Chutney Recipe: खाने में स्वाद का तड़का लगाने के लिए कई लोग थाली में प्याज टमाटर की चटनी भी एड कर देते हैं. ऐसे में प्याज टमाटर की चटनी बनाने की सिंपल रेसिपी को आप सभी जानते होंगे. लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं प्याज टमाटर की चटनी (Onion Tomato Chutney Recipe) बनाने की वायरल रेसिपी. जिसकी मदद से आप खाने में कुछ डिफरेंट ट्राई कर सकते हैं. प्याज टमाटर की चटनी खाने में काफी टेस्टी और जायकेदार होती है. तो आइए जानते हैं प्याज टमाटर की चटनी बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें – खाने के साथ सर्व करें मखाने का रायता, बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी बन जाएगा सादा खाना
Ingredients
- 2 टमाटर
- 1 बारीक कटी हुई प्याज
- 1 बारीक कटी हुई हरी प्याज
- 4-5 बारीक कटी हुई लहसुन की कलियां
- 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
- ½ नींबू का रस
- नमक स्वादानुसार
- सरसों का तेल
Method
प्याज टमाटर की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को धोकर बीच में आधा काट लें.
अब पैन को गैस पर गर्म करें. फिर इसमें थोड़ा सा तेल डालकर सभी टमाटर को लाइन से रखें.
टमाटर के ऊपर थोड़ा सा नमक डालकर पैन पर ढक्कन लगा दें.
वहीं गलने के बाद टमाटर को बॉउल में निकालें और किसी बर्तन से दबाते हुए मैश कर लें.
इसके बाद पैन में तेल गर्म करें और फिर इसमें लहसुन का तड़का लगाकर टमाटर में डाल दें.
अब टमाटर में प्याज, हरी प्याज, हरी मिर्च, कश्मीरी लाल मिर्च, हरा धनिया और नींबू का रस एड करें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद चटनी को ठंडा होने के लिए रख दें.






