- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Bangali
- Course
- chutney
Papaya Chutney Recipe: आमतौर पर लंच में लोग प्याज और टमाटर की चटनी सर्व करते हैं. हालांकि अगर आप हर रोज एक जैसी चटनी खाकर बोर हो गए हैं. तो आप लंच में कच्चे पपीते की चटपटी चटनी (Papaya Chutney Recipe) बना सकते हैं. कच्चे पपीते की चटनी बनाने में आसान होती है. साथ ही ये खाने में भी बेहद स्वादिष्ट लगती है. तो आइए जानते हैं कच्चे पपीते की चटनी बनाने की रेसिपी. जिसकी मदद से आप सादे खाने में भी स्वाद का तड़का लगा सकते हैं.
ये भी पढ़ें – लंच में खाने के साथ बनाएं टेस्टी टोमैटो डिप, खाना बन जाएगा सुपर स्वादिष्ट और चटपटा
Ingredients
- ½ कच्चा पपीता
- 1 चम्मच तेल
- 1 कप पानी
- ½ चम्मच कलौंजी
- ¼ चम्मच नमक
- 1 चम्मच चीनी
- 2 चम्मच काजू
- 2 चम्मच किशमिश
- 1 चम्मच नींबू का रस
Method
कच्चे पपीते की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले पपीते को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
फिर पपीते को पानी में डालकर अच्छी तरह से धोएं.
अब पैन में तेल गर्म करें और इसमें पपीता डालकर चलाएं.
इसके बाद पैन में थोड़ा सा पानी डालकर ढक्कन लगा दें और पपीते को पकने दें.
पपीता गलने के बाद इसमें चीनी, नमक, कलौंजी, काजू, किशमिश और नींबू का रस डालें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर पैन को ढ़क दें और पानी सूखने का इंतजार करें.
बस आपकी पपीते की चटनी तैयार है. खाने के साथ इसका आनंद उठाएं.






