- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 16 min
- Serves
- 8
- Cuisine
- Indian
- Course
- Achar, chutney
Tomato Dip Recipe: सिंपल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए लोग अक्सर सलाद और चटनी रखना नहीं भूलते हैं. ऐसे में अगर आप चाहें तो लंच में खाने के साथ टेस्टी टोमैटो डिप (Tomato Dip Recipe) सर्व कर सकत हैं. टोमैटो डिप की मदद से आप खाने में स्वाद का तड़का लगा सकते हैं. वहीं आप महज 10 मिनट में टोमैटो डिप रेडी कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं टोमैटो डिप बनाने की रेसिपी. जिसे फॉलो करके आप सुपर टेस्टी लंच तैयार कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – गर्मियों में बेस्ट है मैंगो आइस टी की रेसिपी, पीकर तुरंत हो जाएंगे कूल और रिफ्रेश
Ingredients
- 4 टमाटर
- 1 बारीक कटी हुई प्याज
- 4 लहसुन की कलियां
- 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- 2 चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ½ नींबू का रस
- नमक स्वादानुसार
Method
टेस्टी टोमैटो डिप बनाने के लिए सबसे पहले पैन में तेल डालें और टमाटर को इसमें ढ़क कर पका लें.
टमाटर सॉफ्ट होने के बाद इसे बॉउल में रखें और टमाटर के छिलके निकाल दें.
अब पैन में लहसुन की कलियां डालकर पका लें और गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसे टमाटर में मिक्स कर दें.
इसके बाद चम्मच से दबाकर और लहसुन को अच्छी तरह से मैश कर लें.
अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस और हरा धनिया डालें.
सभी चीजों को मिलाकर लंच में चटपटा टोमैटो डिप सर्व करें.






