Health Care Tips: तांबे के बर्तन में पानी पीना बहुत- से लोगों को पसंद होता है। हमारी दादी- नानी के जमाने से तांबे के बर्तन में पानी पीना पसंद किया जा रहा है। ऐसा लोगों का मानना है कि तांबे के बर्तन में पानी पीना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है। तांबे के बर्तन में पानी पीने से दिल से संबंधित बहुत- से रोगों से छुटकारा मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि, 48 घंटे तक अगर तांबे के बर्तन में पानी स्टोर कर लिया तो पानी में मौजूद बैक्टीरिया मर जाते हैं। वहीं, बहुत- से लोगों का मानना ये भी है कि तांबे के बर्तन में पानी पीना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है। क्या आप भी तांबे के बर्तन में पानी पीते हैं? या फिर आप दुविधा में फंसे हुए हैं कि तांबे के बर्तन में पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद है या नहीं? तो, आप बिल्कुल फिक्र मत करिए, क्योंकि आज हम आपकी इस गुत्थी को इस आर्टिकल के जरिए सुलझाएंगे l

खाली पेट फायदा मिलेगा
तांबे का पानी पूरे दिन में आप कभी भी पी सकते है, लेकिन इसका इस्तेमाल सुबह खाली पेट किया जाए, तो ये आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद होगा। आपको बता दें, तांबा एक ट्रेस मिनरल है, जिसकी शरीर को कम मात्रा में जरूरत होती है। इसलिए ध्यान रखें कि इसका ज्यादा सेवन करने की जरूरत नहीं है, इससे कॉपर टॉक्सिसिटी हो सकती है। कॉपर विषाक्तता मतली, उल्टी, पेट दर्द और दस्त का कारण बनती है।
एसिडिटी की समस्या से निजात
तांबा पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में भी बहुत मदद करता है और कब्ज और एसिडिटी से बचाता है। तांबा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। यही कारण है कि यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का भी काम करता है। तांबे के बर्तन में रखे पानी में एल्कलाइन होता है, इसलिए इस पीने के पानी से शरीर को ठंडक भी मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






