- Prep
- 10 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 6
- Cuisine
- Indian
- Course
- chutney
Sandwich Chutney Recipe: नाश्ते में कई लोग सैंडविच खाना पसंद करते हैं. ऐसे में सैंडविच बनाते समय हरी चटनी का इस्तेमाल काफी आम होता है. मगर क्या आप हरी चटनी (Sandwich Chutney Recipe) बनाने की प्रॉपर रेसिपी जानते हैं. अगर नहीं, तो आइए हम आपको बताते हैं सैंडविच के लिए हरी चटनी बनाने के रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप ना सिर्फ चटपटी चटनी तैयार कर सकते हैं बल्कि सैंडविच को भी दोगुना अधिक टेस्टी बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें – लंच में बनाना है कुछ डिफरेंट, तो झटपट से बनाएं दही की जायकेदार सब्जी, सभी करेंगे कुकिंग की तारीफ
Ingredients
- 50 ग्राम हरा धनिया
- 1½ चम्मच पतले सेव
- 1 चम्मच चने
- 1 चम्मच सौंफ
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच बारीक कटी हुई अदरक
- 7-8 हरी मिर्च
- 2 चम्मच नींबू का रस
- 2 बर्फ के टुकड़े
- नमक स्वादानुसार
Method
सैंडविच की हरी चटनी बनाने के लिए सबसे पहले सेव, चना, सौंफ, अदरक, हरी मिर्च और नमक को मिक्सर में दरदरा पीस लें.
इसके बाद चटनी में नींबू का रस एड कर दें. इससे चटनी का रंग हरा दिखने लगेगा.
अब इस मिक्सर में हरा धनिया डालें. साथ ही बर्फ के टुकड़े डालकर मिक्सर को फिर से ऑन कर दें.
वहीं चटनी का टेक्सचर पतला करने के लिए आप इसमें पानी भी एड कर सकते हैं.
सभी चीजों का बारीक पेस्ट तैयार करें और इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें.
बस आपकी हरी चटनी तैयार है. वहीं एयर टाइट कंटेनर में रखकर आप चटनी को 2-3 महीनों तक यूज कर सकते हैं.






